Unused Corner Ideas: खाली पड़े कोनों को बनाएं घर की खास जगह, चुनें 5 स्मार्ट इंटीरियर आइडियाज

Published : Aug 18, 2026, 11:52 AM IST
Unused Corner Ideas

सार

Empty Corner Decor: घर के खाली और Unused Corners को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट इंटीरियर आइडियाज। रीडिंग कॉर्नर, इनडोर प्लांट्स, कॉफी स्टेशन, Accent Chair और फोटो गैलरी से घर को दें नया लुक।

कई बार घर के कोने खाली पड़े रहते हैं और समझ नहीं आता कि आखिर उनका इस्तेमाल कैसे किया जाए? सोफे के पीछे का कोना, सीड़ियों के नीचे की जगह या फिर खिड़की के आसपास खाली स्पेस थोड़ी सी क्रिएटिविटी से सज जाएंगे। अगर अपने घर के अनयूज़्ड कॉर्नर को आप नया लुक देना चाहते हैं, तो दिये गए स्मार्ट इंटीरियर डिजाइन अपना सकते हैं।

रीडिंग कॉर्नर से सजाएं घर का कोना

अगर आपके घर में कोई कोना छूटा पड़ा है, तो आप उसमें किताबें सजा सकते हैं। कोने में कंफर्टेबल चेयर, छोटा साइड टेबल और फ्लोर लैंप रखें। दीवार पर कुछ किताबों की शेल्फ लगाकर इस स्पेस को खूबसूरत बनाया जा सकता है।

और पढ़ें: 'मेरा AI बॉयफ्रेंड और हमारा AI बच्चा', महिला के इस दावे ने सोशल मीडिया पर लगा दी आग!

खाली कोने में लगाएं इनडोर प्लांट्स

घर के खाली कोने को सजाने का के लिए आप पसंदीदा पौधे लगा सकते हैं। बड़े साइज का इनडोर प्लांट्स खाली कॉर्नर में सुंदर दिखते हैं। अगर जगह कम है, तो वर्टिकल प्लांट स्टैंड की मदद से घर के इंटीरियर को खूबसूरत दिखाया जा सकता है। आपको आसानी से ऑनलाइन स्टैंड मिल जाएंगे।

और पढ़ें: Tile Grout Cleaning Hacks: बिना महंगे क्लीनर के टाइल की काली ग्राउट करें साफ, अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

खाली कोने में स्टाइलिश कॉफी स्टेशन

कॉफी या चाय का शौकीन लोग घर के किसी खाली कोने को छोटे कॉफी स्टेशन के रूप में बदल सकते हैं। एक पतली कंसोल टेबल पर कॉफी मशीन, कप और जार की जरूरत आपको पड़ेगी। अपनी पसंद के अनुसार सेल्फ भी लगा सकते हैं ताकि उसमे पसंद के सिरेमिक कप रख सके।

एसेंट चेहर से सजाएं खाली कोना

Accent Chair, छोटा टेबल और फ्लोर लैंप रखकर भी घर के खाली कोने को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है। आपको चेयर पर रंगीन कुशन और छोटा थ्रो रखना चाहिए। ये सभी चीजें आसानी से ऑनलाइन खरीदी जा सकती हैं।

फोटो गैलरी का करें इस्तेमाल

कोने की दीवार खाली है, तो वहां फैमिली फोटो का सुंदर कोलाज या फोटो वॉल बना सकते हैं। अलग-अलग आकार के फ्रेम लगाकर इ लाइट्स या आर्टिफिशियल प्लांट्स से खाली कोने को सजाएं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रक्षाबंधन पर बदलें स्टाइल गेम, सूट-साड़ी छोड़ ओल्ड साड़ी से बनवाएं इंडो प्लेसूट
Tile Grout Cleaning Hacks: बिना महंगे क्लीनर के टाइल की काली ग्राउट करें साफ, अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स