Modern Tv Unit Designs: लिविंग रूम पूरे घर का सेंटर पीस होता है। यहां आप फैमिली-फ्रेंड के साथ बैठकर चिल करते हैं, ऐसे में इसका लग्जरी होना बनता है। मॉडर्न टीवी यूनिट इसमें अहम रोल निभाता है। यह आपके बैठक रूम को लग्जरी टच देता है।
जब भी आपके घर में कोई एंट्री करता है, तो उसकी पहली नजर लिविंग रूम के स्टक्चर पर पड़ती है। सोफा के सामने लगे टीवी यूनिट डिजाइन उन्हें प्रभावित करता है। इसलिए इस पर फोकस ज्यादा होना चाहिए। इंटीरियर डिजाइनर की मदद से आप मॉडर्न टीवी यूनिट डिजाइन बनवा सकते हैं। यहां पर हम आपको कुछ शानदार टीवी यूनिट दिखा रहे हैं, जिसमें से आप अपने घर के लिए कोई एक पसंद कर सकते हैं।
26
स्टोन टेक्सचर वॉल टीवी यूनिट
इन दोनों टीवी यूनिट डिजाइनों में मॉडर्न और नेचुरल एलिमेंट्स का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। पहले डिजाइन में स्टोन टेक्सचर वॉल के साथ वुडन शेल्विंग और नीचे दी गई वार्म एलईडी लाइटिंग इसे रिच और एलीगेंट लुक देती है, वहीं खुले शेल्फ डेकोर को उभारते हैं। दूसरे डिजाइन में वुडन स्लैट्स, फ्लोटिंग कैबिनेट और सॉफ्ट बैकलाइटिंग का कॉम्बिनेशन लिविंग रूम को क्लासी और सुकूनभरा माहौल देता है। दोनों ही डिजाइन न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि स्मार्ट स्टोरेज और लाइटिंग के जरिए स्पेस को बड़ा और ऑर्गनाइज्ड दिखाने में भी मदद करते हैं।
36
3D टेक्सचर्ड वॉल पैनलिंग टीवी यूनिट डिजाइंस
इस टीवी यूनिट डिज़ाइन में 3D टेक्सचर्ड वॉल पैनलिंग का बेहद आकर्षक इस्तेमाल किया गया है, जो पूरे लिविंग रूम को एक लग्ज़री और आर्टिस्टिक लुक देता है। पहले डिजाइन में पत्तों (leaf pattern) की नक्काशी दीवार को नेचुरल और सॉफ्ट एस्थेटिक देती है, वहीं नीचे बना स्लीक स्टोरेज यूनिट इसे क्लीन और मॉडर्न बनाए रखता है। दूसरे डिजाइन में वेव पैटर्न वाली टेक्सचर वॉल, साइड में लाइटिंग के साथ ओपन शेल्फ और नीचे इनबिल्ट फायरप्लेस इसे और भी रॉयल और कोजी फील देता है। दोनों ही डिज़ाइन लाइटिंग, टेक्सचर और मिनिमल फर्नीचर के बैलेंस से आपके लिविंग स्पेस को एलिगेंट और प्रीमियम बनाने का काम करते हैं।
46
वुडन टीवी यूनिट डिजाइन
यहां दो तरह के टीवी यूनिट डिजाइन दिखाए गए हैं, जो वुडन फिनिश में तैयार किए गए हैं। प्लाईवुड के नीचे एलईडी लाइटिंग दी गई है और सामान रखने के लिए हैंगिंग कैबिनेट भी शामिल हैं। इस तरह के कैबिनेट डिजाइन आपके बड़े लिविंग रूम को और अधिक स्पेशियस और आकर्षक बनाते हैं।
56
हैगिंग कैबिनेट टीवी यूनिट डिजाइन
अगर आपको स्लिक टीवी यूनिट पसंद हैं, तो फिर इन दो डिजाइंस पर नजर मार सकते हैं। वुड कलर में बने इस टीवी में डिफरेंट कलर का टच दिया गा है। लाइटिंग का इस्तेमाल करके इसे ग्लोरीफाई किया गया है। हैंगिग कैबिनेट आपके लिविंग रूम के स्पेस को बढ़ाता है।
टीवी यूनिट बनवाने का बजट उसके डिज़ाइन, साइज और इस्तेमाल होने वाले मटेरियल पर निर्भर करता है। आमतौर पर एक सिंपल टीवी यूनिट ₹5,000 से ₹15,000 तक बन जाती है, जबकि नॉर्मल वुडन या मॉड्यूलर यूनिट का खर्च ₹12,000 से ₹30,000 तक आता है। अगर आप मॉडर्न डिजाइन, LED लाइटिंग, टेक्सचर वॉल पैनल और ज्यादा स्टोरेज वाला यूनिट बनवाते हैं, जैसा कि आपने तस्वीर में देखा, तो इसका बजट लगभग ₹40,000 से ₹1 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.