- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Tuxedo Sofa Designs: छोटा ऑफिस-बड़ा इम्पैक्ट, 400 sqft रिसेप्शन के लिए बेस्ट टक्सीडो सोफा डिजाइन
Tuxedo Sofa Designs: छोटा ऑफिस-बड़ा इम्पैक्ट, 400 sqft रिसेप्शन के लिए बेस्ट टक्सीडो सोफा डिजाइन
Office Reception Sofa Ideas: अगर आपका ऑफिस छोटा है। ऑफिस रिसेप्शन के लिए केवल 400 स्क्वायर फीट की जगह बची है और आप इसे मॉडर्न और बॉसी लुक देना चाहते तो टक्सीडो सोफा सेट चुन सकते हैं, जो क्लासी मॉडर्न और क्लीन लुक ऑफिस को देगा।

टक्सीडो सोफा की खासियत
टक्सीडो सोफा की सबसे बड़ी पहचान है इसका स्ट्रेट लुक। इसमें आर्मसेट और बैक रेस्ट की ऊंचाई एक समान होती है। इससे यह बहुत ही नीट और बॉक्सी लुक देता है। खासकर छोटे ऑफिस रिसेप्शन में आप इस तरीके का टक्सीडो सोफा रखें। जिसमें हाथ रखने की जगह और बैक साइड इक्वल है और सेम साइज के ही कुशन दिए गए हैं।
और पढ़ें- 1500 Sq Ft घर भी लगेगा बंगले जैसा, Victorian Style Sofa Set से दें ड्राइंग रूम को रॉयल और लग्जरी लुक

लेदर फैब्रिक टक्सीडो सोफा
ऑफिस रिसेप्शन को लग्जरी और क्लासी लुक देने के लिए आप कैरेमल ब्राउन कलर का स्वेट लेदर सोफा भी चुन सकते हैं। टक्सीडो पैटर्न में बने इस सोफा सेट के ऊपर थोड़े बड़े साइज के दो 2 कुशन रखे हुए हैं, जिससे ये सोफा को और ज्यादा बॉक्सी लुक दे रहे हैं।
बबल सेट सोफा डिजाइन
टक्सीडो सोफा सेट में बबल डिजाइन भी आजकल बहुत ट्रेंड में है। आप ब्राउन लेदर फैब्रिक में इस तरीके का टक्सीडो सोफा चुन सकते हैं, जिसमें लोअर सीट पर टफ्टिंग बटन डिजाइन दी गई है और इसे एल शेप में बनाया गया है। ये 4 से 5 लोगों के बैठने के लिए सही है और जगह भी कम लेगा। आप अपने ऑफिस रिसेप्शन के किसी कोने में इस तरीके का सोफा सेट रखवा सकते हैं।
वेलवेट फैब्रिक टक्सीडो सोफा
आप ऑफिस रिसेप्शन के लिए लो राइज टक्सीडो सोफा भी चुन सकते हैं, जिसे वेलवेट फैब्रिक में बनाया गया है। जिससे इसके कुशन थोड़े फर्म और बैठने में कंफर्टेबल होते हैं। ये सोफा सेट कॉम्पैक्ट और सिस्टमैटिक डिजाइन के होने की वजह से छोटी जगह में फिट हो जाता है और ऑफिस को सॉफ्ट और क्लासी लुक देता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.