
दिवाली का त्यौहार भारत में सफाई, सजावट और नए सिरे से शुरुआत का प्रतीक है। इस समय घर की सफाई करना न केवल शारीरिक स्वच्छता का कार्य है, बल्कि यह वास्तु दोषों को दूर करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें हैं जिन्हें घर से बाहर निकालना चाहिए ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिन्हें दिवाली सफाई के दौरान घर से हटाना चाहिए।
घर में फटे या पुराने कपड़े रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इन्हें निकालकर नए कपड़े खरीदने से न केवल घर की सजावट बढ़ती है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है।
बंद पड़ी या खराब हुई चीजें, जैसे कि टूटे खिलौने, बेकार उपकरण या खराब सामान, घर में नकारात्मकता लाती हैं। इन्हें हटाने से घर की ऊर्जा ताजा होती है।
घर में रखे सूखे या मुरझाए पौधे वास्तु दोष का कारण बन सकते हैं। इन्हें तुरंत हटाना चाहिए, और नए हरे पौधे लगाने से सकारात्मकता आती है।
घर की दीवारों पर लगी पुरानी और खराब तस्वीरें या पेंटिंग घर के वातावरण को नकारात्मक बना सकती हैं। ऐसी तस्वीरों को हटाकर नई और सकारात्मक ऊर्जा वाली तस्वीरें लगाना चाहिए।
घर में रखी पुरानी दवाएं या नुस्खे न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं, बल्कि वे नकारात्मक ऊर्जा भी फैला सकते हैं। इन्हें सही तरीके से dispose करना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: धनतेरस के दिन घर में लाएं ये पौधे, होगी धन-धान्य की वर्षा
पुरानी और बेकार किताबें या कागजात, जो अब उपयोगी नहीं हैं, घर में रखने से नकारात्मकता बढ़ सकती है। इन्हें हटाना चाहिए ताकि घर की जगह साफ और व्यवस्थित रहे।
घर में अनावश्यक बर्तन या सामान जो कि अब आपके लिए काम के नहीं हैं, उन्हें बेचकर या दान करके घर की ऊर्जा को हल्का किया जा सकता है।
घर में टूटे-फूटे शीशे के सजावट के सामन, शीशा और कांच के बर्तन यदि काम के नहीं हैं, तो इन्हें तुरंत बाहर करें। ये आपके घर में नकारात्मकता को बढ़ाता है, इसे दिवाली सफाई के दौरान घर से दूर करें।
घर में पुराने, बेकार और जंग लगे हुए लोहे और स्टील के सामान नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को आकर्षित करती है। आप ऐसे बेकार की जंग लगी हुई चीजों को बेंचकर इन्हें घर से दूर करें।
इसे भी पढ़ें: वास्तु टिप्स: बाथरूम की इन चीजों को दूर करें, दीवाली पर खुशियां लाएं!
पुरानी या उपयोग में नहीं आने वाली फर्नीचर भी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। इन्हें हटाने से स्थान खुलता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.