26 January Shayari: तिरंगे के रंग में रंग दें अपनों का दिल! 26 जनवरी पर शेयर करें ये देशभक्ति शायरी

Published : Jan 25, 2026, 08:07 PM ISTUpdated : Jan 26, 2026, 11:32 AM IST
Indian patriotic shayri

सार

Deshbhakti Shayri: 26 जनवरी 2026 के लिए 20 दिल छू लेने वाली 2 लाइन शायरी। तिरंगा, शहीदों, संविधान और देशभक्ति पर आधारित ये छोटी लेकिन इमोशनल शेरो-शायरी अपनों को भेजकर गणतंत्र दिवस को बनाएं और भी खास।

Republic Day Shayri: गणतंत्र दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के संविधान, लोकतंत्र और आज़ादी की गरिमा का उत्सव है। यह दिन हमें उन शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिनकी कुर्बानी से हमें एक संप्रभु और मजबूत भारत मिला। 26 जनवरी के इस पावन अवसर पर अगर आप अपने अपनों को दिल से छू जाने वाला संदेश भेजना चाहते हैं, तो ये छोटी-छोटी लेकिन गहरी 2 लाइन शायरी आपके जज़्बात बखूबी बयां करेंगी।

ये सिर्फ शायरी नहीं जवान फौजियों और उनके परिवारों के जज्बात हैं, जो शब्दों के माध्यम से बयां किया गया है। 26 जनवरी पर अपने आर्मी दोस्तों, परिवार और जानने वालों संग इन शायरी को भजें, यहां कुछ इमेज के ऊपर भी शायरी लिखी है इन्हें भी आप डाउनलोड कर Whatsapp पर भेज सकती हैं। 

तिरंगा और देशभक्ति पर शायरी

  1. ना झुकेगा ये तिरंगा, ना टूटेगा अभिमान,

जब तक दिल में जिंदा है हिंदुस्तान।

2. लहराता रहे आसमान में तिरंगा हमारा,

यही है पहचान मेरी, यही है सहारा।

3. तिरंगे की छांव में पले हैं हम सारे,

इसी पर कुर्बान हैं अरमान हमारे।

4. हर सांस में बसता है भारत का मान,

तिरंगा ही है मेरी जान।

इसे भी पढ़ें- Happy Republic Day 50+ Wishes: रिपब्लिक डे पर भेजें 51 विशेज, स्टेट्स पर लगाएं बेस्ट कोट्स

शहीदों को समर्पित शायरी

5. जिनकी बदौलत आज़ाद है हर एक सांस,

उन शहीदों को मेरा सलाम खास।

6. खून से सींचा जिन्होंने देश का हर कोना,

उनके बिना अधूरा है ये आज़ादी का सोना।

7. मिट गए जो हंसकर वतन की राह में,

अमर हैं वो हर हिंदुस्तानी की चाह में।

8. सोए नहीं वो कभी इतिहास के पन्नों में,

जिंदा हैं आज भी हमारी रगों में।

संविधान और लोकतंत्र पर शायरी

9. संविधान ने हमें पहचान दी,

बराबरी और इंसानियत की शान दी।

10. लोकतंत्र की ताकत हैं हम सब मिलकर,

भारत चलता है हर दिल से जुड़कर।

11. कलम से लिखा गया जो खून की स्याही से,

वही संविधान बना भारत की गवाही से।

12. अधिकार भी हैं, कर्तव्य भी साथ,

यही है लोकतंत्र की असली बात।

इसे भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर भेजें देशभक्ति से भरें मैसेज

इमोशनल और गर्व भरी शायरी

13. मिट्टी की खुशबू में बसता है मेरा देश,

हर रंग में झलकता है भारत का वेश।

14. मां से भी प्यारा लगता है वतन मेरा,

इसकी एक मुस्कान पे कुर्बान सवेरा।

15. दिल में बसता है भारत हर घड़ी,

यही पहचान है मेरी, यही जिंदगी।

16. दुनिया में सबसे सुंदर नाम है भारत,

इस नाम पे कुर्बान है हर जज़्बात।

26 जनवरी के शुभकामना संदेश वाली शायरी

17. गणतंत्र दिवस की आपको शुभकामनाएं,

तिरंगे संग लहराएं आपकी मुस्कानें।

18. देशभक्ति का जज़्बा रहे दिल में जवान,

26 जनवरी लाए खुशियों की पहचान।

19. हर घर में हो तिरंगे की शान,

हर दिल में बसे हिंदुस्तान।

20. आज़ादी की इस पावन सौगात पर,

सलाम है भारत की हर एक बात पर।

देश के जवानों, संविधान और उन सभी को ये शायरी समर्पित है, जो देश की रक्षा में दिन रात डटे हुए रहते हैं। 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

प्लेन लहंगे को अट्रेक्टिव दिखाने के लिए चुनें 6 ब्लाउज डिजाइन
लिविंग रूम को दें स्टाइलिश मेकओवर, ट्राई करें ये यूनिक डेनिम सोफा आइडियाज