
शादी का सीजन शुरू हो चुका है। अगर आपको कई शादी फंक्शन अटेंड करने हैं और हर जगह डिफरेंट कलर की साड़ियां चूज करनी है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। फेयर कॉप्लेक्शन वूमन आसानी से डिफरेंट कलर की साड़ी पहन खूबसूरत दिख सकती हैं। आपकी अलमारी में ऐसे रंग की साड़ियां जरूर होंगी, जो जो रंगत को निखार दें। इन्हें बेहतरीन तरीके से स्टाइल करें और शादी फंक्शन के लिए सज जाएं। आइए जानते हैं फेयर महिलाओं के ऊपर किस रंग की साड़ियां खूबसूरत लगती हैं।
शादी या किसी खास फंक्शन में अगर आप साड़ी चुन रही हैं, तो अपने कॉम्प्लेक्शन के हिसाब से साड़ी का रंग चुनें। पर्पल रंग की साड़ियां गोरी रंगत पर जंचती हैं। आप गोटापट्टी बॉर्डर से लगाकर फ्लोरल डिजाइन की प्लीटेड पर्पल साड़ी शादी फंक्शन के लिए चुन सकती हैं।
मस्टर्ड येलो से लेकर लेमन येलो कलर गोरे रंग पर अच्छे लगते हैं। आप ऐसी साड़ी में कंट्रास्ट ब्लाउज भी ट्राई कर सकती हैं। साथ में पल्ला खुला या प्लीटेड रखें। आप मौसम के हिसाब से साड़ी का फैब्रिक मोटा या हल्का चुन सकती हैं। तो फिर शादी के फंक्शन के लिए अपनी अलमारी को पीली सड़ियों से जरूर सजा लें।
हर शादीशुदा महिला के पास लाल रंग की साड़ी जरूर होती है। अगर आपको फंक्शन के लिए साड़ी का कलर चूज करने में प्रॉब्लम हो रही है, तो आप बिना सोचे लाल रंग की साड़ियों के डिफरेंट फैब्रिक को पसंद कर सकती हैं। आप सिल्क या फिर ऑर्गेंजा साड़ी पार्टी वियर के लिए चुनें।
और पढ़ें: ढलती उम्र को लगाओ ब्रेक, जवां लुक के लिए पहनें अंकिता लोखंडे सी 5 ब्लाउज
ग्रीन चुनरी साड़ी से लेकर हैवी एंब्रॉयडरी सिल्क साड़ी या फिर चौड़े बॉर्डर की ऑर्गेंजा साड़ियां आपकी खूबसूरती हो बढ़ा देंगी। ऐसी साड़ी के साथ फुल स्लीव या फिर साटन शर्ट स्टाइल ब्लाउज पहनकर सज जाएं। मिनिमल ज्वेलरी आपको स्टाइलिश बना देगी।
और पढ़ें: अजरक ब्लाउज से पाएं रॉयल्टी, शादी हो या ऑफिस चुनें 7 ट्रेंडी डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.