आईब्रो पतली हो या फिर छोटी, शेप में दिखाने के लिए चुनें 4 सिंपल टिप्स

Published : Jun 23, 2026, 12:00 PM IST
आईब्रो टिप्स

सार

Thin Short Eyebrow Makeup Tips: आईब्रो पतली या छोटी है तो इन 4 आसान टिप्स की मदद से उन्हें परफेक्ट शेप दें। जानें आईब्रो को घना और खूबसूरत दिखाने के आसान टिप्स।

आइब्रो का सही से शेप पूरे मेकअप को बेहतरीन दिखाने में मदद करता है। कई बार चेहरे की खूबसूरती आइब्रो के छोटे या पतले होने पर कम हो जाती है। आप फेस को बैलेंस और खूबसूरत लुक देने के लिए पतली या फिर छोटी आइब्रो को परफेक्ट शेप में दिखा सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस तरीके के मेकअप टिप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

आइब्रो पेंसिल का करें इस्तेमाल 

अगर आपकी आइब्रो बहुत ज्यादा पतली और छोटी हैं, तो उसे लंबा और भरा हुआ दिखाने के लिए आपको आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपकी आइब्रो काले रंग की है, जो ब्लैक आइब्रो पेंसिल और नेचुरल ब्राउन हेयर हैं, तो ब्राउन आइब्रो पेंसिल का ही यूज करे। ऐसा करने से फेस लुक नेचुरल लगता है। 

स्पूली ब्रश से बनाएं आईब्रे शेप

आइब्रो को सही शेप देने के लिए स्पूली ब्रश का इस्तेमाल करें। खाली जगह को भरने के लिए बालों को ऊपर की ओर कंघी करें फिर उसमें पेंसिल या पाउडर अच्छी तरीके से ब्लड करें। ऐसा करने से आइब्रो ज्यादा घनी शेप में दिखाई पड़ती हैं। आपको ऑनलाइन स्पूली ब्रश आराम से मिल जाएंगे।

कंसीलर या हाइलाइटर करें यूज

आइब्रो के नीचे हल्का कंसीलर या फिर हाइलाइटर लगाने से उसका शेप ज्यादा उभर के सामने आता है। ऐसे में पतली आईब्रो भी भरी हुई लगती है। यह ट्रिक आपकी आइब्रो को प्रोफेशनल फिनिश देने का भी काम करती है।

और पढ़ें: छोटे कमरे के लिए फोल्डेबल ड्रेसिंग टेबल डिजाइन: मॉडर्न और स्पेस सेविंग आइडिया

आईब्रो जेल करेगा कमाल

आइब्रो का मेकअप करने के लिए अपने मेकअप बॉक्स में आइब्रो जैल जरूर रखना चाहिए। अगर आपकी आइब्रो में कम बाल है या फिर बाल इधर-उधर फैले हैं, तो आपको ट्रांसपेरेंट आइब्रो जैल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे यूज करने से बाल अपनी जगह पर सेट हो जाते हैं और आइब्रो शेप में दिखाई पड़ती हैं। आपको ध्यान रखना चाहिए कि आइब्रो को बहुत ज्यादा डार्क ना करें। चेहरे के अनुसार ही आइब्रो का शेप बनाएं और समय-समय पर कुछ मेकअप के टिप्स अपनाकर पतली और छोटी आइब्रो को भी घना और आकर्षक बनाएं।

और पढ़ें: दिन भर टिकी रहेगी परफ्यूम की खुशबू, स्किनकेयर का जानें वो अनोखा तरीका

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सीढ़ियों के नीचे की बेकार जगह को दें नया लुक, ट्राई करें ये 5 शानदार डेकोर आइडियाज
निऑन से मेहंदी ग्रीन तक, सावन में पहनें 6 एंब्रॉयडरी हरे सूट