Perfume Long Lasting Tips: मॉइस्चराइजर, पल्स पॉइंट्स और सही कंसंट्रेशन से परफ्यूम ज्यादा देर तक टिकता है। ड्राई स्किन पर खुशबू जल्दी उड़ जाती है। 

अक्सर हमारी शिकायत होती है कि परफ्यूम की खुशबू कुछ ही घंटों में गायब हो जाती है। महंगा परफ्यूम भी दिन भर नहीं टिक पाते हैं। सवाल है कि क्या हम परफ्यूम की सुंगध दिन भर रख सकते हैं, तो जवाब है हां। सही स्किनकेयर और लगाने की तकनीक से खुशबू पूरे दिन साथ रह सकती है। चलिए बताते हैं, परफ्यूम लगाने से पहले क्या-क्या करना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मॉइस्चराइजर है असली गेम चेंजर

ड्राई स्किन पर परफ्यूम जल्दी उड़ जाता है क्योंकि त्वचा खुशबू के ऑयल्स को सोख लेती है। विशेषज्ञों के अनुसार, बिना खुशबू वाले मॉइस्चराइजर की परत लगाने से स्किन में नमी और लिपिड्स बढ़ते हैं, जिससे परफ्यूम के अणु लंबे समय तक टिकते हैं। यही कारण है कि फ्रेग्रेंस लगाने से पहले हाइड्रेशन सबसे जरूरी स्टेप माना जाता है। तो परफ्यूम लगाने से पहले स्किन को मॉइस्चराइज करना ना भूलें।

पल्स पॉइंट्स पर लगाएं परफ्यूम

परफ्यूम सिर्फ स्प्रे करने की चीज नहीं है। इसे सही जगह लगाना भी उतना ही जरूरी है। कलाई, गर्दन, कोहनी और घुटनों जैसे पल्स पॉइंट्स पर लगाने से शरीर की गर्मी खुशबू को धीरे-धीरे रिलीज करती रहती है, जिससे सुगंध लंबे समय तक बनी रहती है।

तापमान और माहौल भी बदलते हैं असर

एयर कंडीशन या बहुत ड्राई वातावरण में खुशबू जल्दी खत्म हो सकती है। ऐसे में हल्का स्प्रे कपड़ों या बालों पर भी किया जा सकता है ताकि फ्रेग्रेंस की पकड़ बनी रहे।

परफ्यूम का कंसंट्रेशन समझना जरूरी

Eau de Cologne में खुशबू का तेल कम होता है, जबकि Eau de Parfum और Parfum में इसकी मात्रा ज्यादा होती है। ज्यादा ऑयल = ज्यादा देर तक टिकने वाली खुशबू। इसलिए लंबे समय तक टिकने के लिए उच्च कंसंट्रेशन वाला परफ्यूम बेहतर ऑप्शन है। परफ्यूम खरीदते वक्त अपने स्किन की क्षमता को भी देखें। कई परफ्यूम स्किन को सूट नहीं करता है और एलर्जी का कारण बन जाता है। इसलिए नए परफ्यूम को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। सही तरीके से परफ्यूम लगाने से आप अपनी पर्सनालिटी में एक अलग टच दे सकती हैं।

और पढ़ें: चेहरे की चमक आगे डायमंड भी फेल ! चुनें खुशी कपूर जैसे 7 पार्टी मेकअप

शादी के एक हफ्ते पहले स्किन केयर के लिए 4 उपाय, बिना मेकअप चमकेगा चेहरा