मुल्तानी मिट्टी त्वचा पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करती है, और होने वाली दुल्हन के चेहरे पर निखार आता है। मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने पर पोर्स में जमा गंदगी और धूल हट जाती है। साथ ही मुंहासों की संभावना भी कम हो जाती है।1-2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल या सादा पानी मिलाकर हफ्ते में 1 से 2 बार लगाएं।सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इस फेस पैक से बचना चाहिए।
24
पपीता फेस पैक
विटामिन A और विटामिन C त्वचा की देखभाल में मदद करते हैं। अगर आप शादी से पहले पपीता फेस पैक लगाती हैं, तो पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने का काम करते हैं। हर इस फेस पैक को कुछ दिनों तक लगाया जाए, तो त्वचा अधिक फ्रेश और चमकदार दिखने लगती है।
34
दूध और बेसन का लगाएं फेस पैक
हफ्ते में 2 से 3 बार दूध और बेसन का फेस पैक लगाने से न सिर्फ त्वचा की गंदगी साफ होगी बल्कि चेहरे की चमक भी बढ़ेगी। बेसन को लगाने से डेड स्किन हटती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो बिना किसी ज्यादा खर्च के आता है। अगर आपने पहले कभी बेसन नहीं लगाया है, तो शादी के पहले फेस में बेसन लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें।
फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट युक्त कोकोनट ऑयल स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। अगर रात में थोड़ा सा तेल लगाया जाए, तो ड्राई स्किन को मुलायम और हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। अगर आपकी स्किन में पोर्स हैं या फिर मुहांसे आ गए हैं, तो ऑयल लगाने से बचना चाहिए।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.