Skin Cooling Diy Face Pack: गर्मी में तप रही है स्किन, 4 फेसपैक से पाएं कूलिंग संग निखार

Published : May 06, 2026, 11:03 AM IST

Summer Face Packs For Skin: गर्मी में जब हम बाहर निकलते हैं, तो स्किन जल जाती है। ऐसे लगता है कि चेहरे से आग निकल रही हो। स्किन को तुरंत कूलिंग देने के लिए फेसपैक से बेहतर कुछ नहीं। यहां बताएंगे 4 फेसपैक जिससे आप निखार पा सकती हैं।

PREV
15

गर्मी यानी तेज धूप, उमस और ऑयली-डुल स्किन की परेशानी। ऐसे में हर बार महंगे ट्रीटमेंट या क्रीम्स पर पैसा खर्च करना जरूरी नहीं है। किचन में मौजूद आसान चीजों से आप ऐसे फेस पैक बना सकती हैं, जो स्किन को ठंडक देने के साथ नेचुरल ग्लो भी देंगे।

25

पुदीना-गुलाब फेस पैक

गर्मी में स्किन को फ्रेश और कूल रखने के लिए ये पैक काफी असरदार है। इस मास्क को बनाने के लिए 10-15 पुदीने की पत्तियां पीसें, 2 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 12 मिनट बाद धो लें। पुदीना स्किन की जलन कम करता है, गुलाब जल पोर्स को टाइट करता है और शहद नमी बनाए रखता है।

35

चंदन-नीम फेस पैक

चंदन-नीम फेस पैक एक्ने और रेडनेस से परेशान स्किन के लिए असरदार होता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर, 5-6 नीम की पत्तियां (पीसी हुई) और थोड़ा दूध मिलाएं। इसके बाद पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर ठंडे पानी से साफ कर लें। चंदन स्किन को ठंडक देता है और टोन इवन करता है, जबकि नीम पिंपल्स और बैक्टीरिया से बचाता है।

45

खीरा-योगर्ट फेस पैक

गर्मी में स्किन को इंस्टेंट कूलिंग और हाइड्रेशन देने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। आधा खीरा कद्दूकस करें, इसमें 2 चम्मच दही और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। खीरा पोर्स टाइट करता है, दही डेड स्किन हटाता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। सन एक्सपोजर के बाद हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करें।

Jewellery Box: लाखों के गहने रहेंगे सेफ, 1K के अंदर खरीदें ज्वेलरी ऑर्गनाइजर के 5 डिजाइंस

55

एलोवेरा-मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

यह फेसपैक ऑयली और पिंपल-प्रोन स्किन के लिए परफेक्ट। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। पेस्ट को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें।एलोवेरा स्किन को हील करता है, मुल्तानी मिट्टी एक्स्ट्रा ऑयल सोखती है और हल्दी पिगमेंटेशन कम करती है।

और पढ़ें: Curly Glass Bangles: दोनों हाथों में पहनें कर्ली कांच बैंगल्स, डेली वियर के लिए 6 डिजाइंस

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories