Moisture Free Coolers: चिपचिपी गर्मी से पाएं तुरंत राहत, बजट में देखें 5 मॉइस्चर-फ्री कूलर ऑप्शन

Published : May 02, 2026, 08:30 PM IST

Moisture Free Air Cooler; गर्मी में चिपचिपाहट से परेशान हैं? जानें 5 बजट-फ्रेंडली मॉइस्चर-फ्री कूलर के प्रकार- डेजर्ट, टॉवर, पर्सनल, ब्लोअर और आइस चैंबर कूलर। ये कूलर ठंडी हवा के साथ नमी को कम कर देते हैं और देते हैं फ्रेश कूलिंग।

PREV
16

गर्मी शुरू होते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है—पसीना, उमस और चिपचिपाहट। आम कूलर हवा तो ठंडी करते हैं, लेकिन कई बार नमी बढ़ा देते हैं जिससे कमरा और ज्यादा घुटन भरा लगने लगता है। ऐसे में मॉइस्चर-फ्री या लो-ह्यूमिडिटी कूलर एक बेहतर विकल्प हैं। ये कूलर हवा को ठंडा करने के साथ-साथ नमी को कंट्रोल करते हैं, जिससे आपको कूल और फ्रेश फील मिलता है। खास बात ये है कि ये बजट में भी आसानी से मिल जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 प्रकार के कूलर जो गर्मियों में राहत देंगे।

26

डेजर्ट कूलर 

डेजर्ट कूलर बड़े एरिया को ठंडा करने के लिए जाने जाते हैं। इनमें हाई एयर थ्रो और पावरफुल फैन होता है। ये कम नमी वाले क्षेत्रों में बेहतर काम करते हैं और हवा को फ्रेश बनाए रखते हैं।

इसे भी पढ़ें- ₹6000 में कौन सा Air Cooler है सबसे बेस्ट? देखें Top 3 सस्ते और दमदार ऑप्शन

36

पर्सनल कूलर  

अगर आपका कमरा छोटा है, तो पर्सनल कूलर एक अच्छा और सस्ता विकल्प है। ये कम बिजली खपत करते हैं और हवा को ज्यादा नम नहीं बनाते।

46

टॉवर कूलर 

टॉवर कूलर कम जगह में फिट हो जाते हैं और दिखने में भी मॉडर्न होते हैं। इनकी एयर फ्लो टेक्नोलॉजी ऐसी होती है कि नमी ज्यादा नहीं बढ़ती और कमरे में कूलिंग संतुलित रहती है।

इसे भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- Old Air Cooler Cleaning Tips: पुराने कूलर से नहीं आ रही ठंडी हवा? कूलिंग बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम

56

ब्लोअर कूलर  

ब्लोअर कूलर में फैन की जगह ब्लोअर होता है, जो तेज और डायरेक्ट हवा देता है। ये खासतौर पर कम नमी वाले इलाकों में बेहतर काम करते हैं और चिपचिपाहट कम करते हैं।

66

आइस चैंबर कूलर  

इस कूलर में आइस डालने का ऑप्शन होता है, जिससे तुरंत ठंडी हवा मिलती है। ये हवा को ठंडा रखते हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा नमी नहीं बढ़ाते-इसलिए उमस भरी गर्मी में राहत देते हैं, और कमरे को एसी जैसी ठंडक देता है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories