Saree Border Craft: पुरानी साड़ी के बॉर्डर से बनाएं ये 6 शोपीस, अमर रहेगी निशानी

Published : May 02, 2026, 07:15 PM IST

Saree Border Reuse Idea: घर में पुरानी साड़ियों का ढेर लग गया है और उसे किसी को देने या फेंकने का ख्याल आ रहा है, तो रुक जाएं। आप साड़ी से कई क्राफ्ट बना सकते हैं, खासकर उसके बॉर्डर से। शानदार शोपीस बनाने के कुछ आइडिया यहां से नोट करें। 

PREV
17

अगर आप बजट में घर को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो पुरानी साड़ी का बॉर्डर आपके बहुत काम आ सकता है। थोड़ी क्रिएटिविटी और आसान सामग्री की मदद से आप ऐसे शोपीस बना सकती हैं, जिन्हें देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। आइए जानते हैं 6 आसान और खूबसूरत आइडियाज।

27

फ्लावर वेस

साड़ी के बॉर्डर को किसी खाली बोतल या जार पर चिपकाकर आप एक सुंदर फ्लावर वेस बना सकती हैं। इसमें आर्टिफिशियल या फ्रेश फूल सजाएं और लिविंग रूम को रॉयल लुक दें।

37

बनारसी साड़ी के बॉर्डर से कैंडल होल्डर सजाएं

ग्लास या छोटे बाउल पर बनारसी साड़ी के बॉर्डर को लपेटकर कैंडल होल्डर से सजाएं। रात में जलाने पर यह बेहद सुंदर और एस्थेटिक लगेगा।

47

वॉल हैंगिंग

लकड़ी या कार्डबोर्ड बेस पर साड़ी बॉर्डर चिपकाकर वॉल हैंगिंग बनाएं। इसमें मिरर या घंटियां लगाकर और भी ट्रेडिशनल टच दे सकती हैं। आप चाहें तो साड़ी के खूबसूरत बॉर्डर को फ्रेम कराकर एक क्लासिक आर्ट डिजाइन वॉल पर लगा सकते हैं।

57

दीया/पूजा थाली डेकोर

पूजा की थाली या दीयों को साड़ी बॉर्डर से सजाएं। त्योहारों में यह आपके घर की सजावट को और भी खास बना देगा। इसके अलावा आप कुशन कवर पर भी साड़ी के बॉर्डर को जोड़कर खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

67

ज्वेलरी बॉक्स साड़ी के बॉर्डर से सजाएं

पुराने डिब्बे को साड़ी के बॉर्डर और स्टोन से डेकोरेट करें। इससे आपका सिंपल बॉक्स एक स्टाइलिश ज्वेलरी ऑर्गनाइजर बन जाएगा।

Living Room Makeover Under rs 300: बोरिंग लिविंग रूम को दें ड्रामेटिक टच, 300 रुपए में बदले पूरा लुक

77

पेन स्टैंड को साड़ी के बॉर्डर से सजा

टिन या प्लास्टिक कंटेनर पर साड़ी का बॉर्डर लगाकर पेन स्टैंड बनाएं। यह आपके स्टडी टेबल को भी खूबसूरत बना देगा।

और पढ़ें: Wood Stick Craft: फोटो फ्रेम से लेकर कैंडल होल्डर तक वुड स्टिक से बनाएं ये 7 यूजफुल चीज

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories