Living Room Makeover Idea: अक्सर हम सोचते हैं कि घर में अगर महंगी चीजें रखेंगे तो ही सुंदर लगेगा। लेकिन अगर आपके अंदर क्रिएटिविटी का कीड़ा हो तो सस्ती चीजों के साथ भी आप अपने घर को ऐसा सजा सकते हैं कि उसके आगे होटल का कमरा फेल हो जाए।
अगर आपका भी लिविंग रूम बोरिंग टाइप का है, या फिर रहते-रहते उसका लुक मोनोटोनस लगने लगा है, तो टेंशन नॉट। बिना बड़ी रकम खर्च किए आप महज 300 रुपए तक की छोटी-छोटी चीजें ऐड करके अपने लिविंग स्पेस को नया और ड्रामेटिक लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं 10 ऐसे आसान और बजट फ्रेंडली आइडियाज जो आपके घर की खूबसूरती बढ़ा देंगे।
28
फेयरी लाइट्स से बनाएं वॉर्म एंबियंस
फेयरी लाइट्स हमेशा से ही सस्ता और असरदार डेकोर ऑप्शन रही हैं। इन्हें दीवार, परदे या फोटो फ्रेम के आसपास लगाकर आप तुरंत कोज़ी और ड्रामेटिक फील पा सकते हैं।
38
कुशन कवर बदलें, लुक बदल जाएगा
300 रुपए में आपको शानदार प्रिंटेड या टेक्सचर्ड कुशन कवर मिल जाएंगे। ब्राइट या कंट्रास्ट कलर चुनें ताकि रूम में एनर्जी आए।
48
टेबल रनर और कैंडल से लिविंग रूम करें डेकोर
सेंटर टेबल पर एक अच्छा रनर या कपड़ा डालने से पूरा सेटअप बदल जाता है। ये छोटा बदलाव बड़ा असर देता है। इसके साथ ही खुशबू और लाइट का कॉम्बिनेशन रूम को रिलैक्सिंग और क्लासी फील देता है। 200-300 रुपए में आप अच्छे कैंडल ले सकती हैं।
58
DIY फोटो गैलरी बनाएं
अपने फेवरेट फोटो को प्रिंट करके क्लिप्स या धागे से दीवार पर सजाएं। ये पर्सनल टच आपके लिविंग रूम को खास बना देगा। इसके अलावा आप 300 रुपए में कई कोलार्ज फोटो फ्रेम ले सकती हैं।
68
वॉल स्टिकर्स के साथ सजाएं इंडोर प्लांस
दीवार अगर खाली लग रही हो तो फ्लोरल, एब्स्ट्रैक्ट या 3 डी वॉल स्टिकर्स से उन्हें तुरंत स्टाइलिश बनाया जा सकता है। इसके साथ आप उसके नीचे इंडोर प्लांट लगाएं। मनी प्लांट या सक्युलेंट्स जैसे छोटे पौधे कम कीमत में मिल जाते हैं और रूम को लाइवली बना देते हैं।
78
ट्रे डेकोर से दें मिनिमल लुक/पुराने जार से बनाएं डेकोर पीस
एक छोटी ट्रे में कैंडल, फूल या डेकोरेटिव आइटम रखें। यह सेंट्रल पॉइंट बनाकर रूम को सॉफिस्टिकेटेड बनाता है।इसके साथ ही आप ग्लास जार में लाइट्स या रंगीन स्टोन डालकर DIY डेकोर तैयार करें। ये सस्ता भी है और यूनिक भी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.