Fridge Magnet DIY Ideas: कार्डबोर्ड और क्ले से बनाएं यूनिक फ्रिज डेकोरेशन

Published : May 02, 2026, 09:30 AM IST

Homemade Fridge Magnet: अगर आपको भी फ्रिज पर डेकोरेटिव मैग्नेट्स लगाना पसंद है, तो इस बार बाजार से फ्रिज मैग्नेट लगाने की जगह आप घर पर ही इसे बना सकते हैं, जो एक आसान, सस्ता और मजेदार DIY प्रोजेक्ट है... 

PREV
15
कैसे बनाएं फ्रिज मैग्नेट

फ्रिज मैग्नेट बनाना बहुत इजी है। इसके लिए आपको छोटे मैग्नेट, कार्डबोर्ड, ग्लू, कलर्स, क्ले, डेकोरेशन के लिए स्टोन, मोती, ग्लिटर चाहिए। इससे आप बहुत ही खूबसूरत सा फ्रिज मैग्नेट बना सकते हैं। आप अपने फ्रिज के लिए इस तरह से क्ले वाला मैग्नेट भी तैयार कर सकते हैं।

और पढ़ें- Fridge Vastu: फ्रिज के ऊपर खाली जगह देखकर कुछ भी न रखें, बीमारियों की वजह बन सकती है ये गलती

25
फ्रूट शेप्ड फ्रिज मैग्नेट

फ्रिज के ऊपर इस तरह के क्यूट फ्रूट शेप के फ्रिज मैग्नेट्स बहुत ही अच्छे लगेंगे। इसके लिए आप कार्डबोर्ड की मदद से फ्रूट के स्लाइस शेप कट करें। इसे अलग-अलग रंगों से कलर करें। जैसे वाटरमेलन प्रिंट, ऑरेंज प्रिंट या लेमन स्लाइस, इसके पीछे मैग्नेट स्टिक करें और फ्रिज के ऊपर चिपकाएं।

35
कोटेशन वाले फ्रिज मैग्नेट

फ्रिज मैग्नेट के ऊपर आप कोट्स वाले डिजाइन भी बना सकते हैं। कार्डबोर्ड को राउंड, स्क्वेयर या अलग-अलग शेप में कट करें। इसके ऊपर मोल्डिंग क्ले से डिटेल करें। इसके साथ ही आप अपनी पसंद के फूड कोटेशन इसके ऊपर लिखें।

45
लिपन आर्ट फ्रिज मैग्नेट

लिपन आर्ट करके भी आप फ्रिज मैग्नेट्स बना सकते हैं। इसके लिए कार्डबोर्ड के स्क्वायर शेप कट करके इसके पीछे मैग्नेट लगाएं। इन्हें बेस कलर करने के लिए येलो, ऑरेंज जैसे कलर का इस्तेमाल करें। ब्लैक कलर से इस तरह से डांसिंग करते हुए लिपन कैरी कैचर्स बनाएं और क्यूट से फ्रिज मैग्नेट तैयार करें।

55
फोटो फ्रिज मैग्नेट

अगर आप कस्टमाइज फ्रिज मैग्नेट बनाना चाहते हैं, तो मिनी फोटो मैग्नेट क्राफ्ट कर सकते हैं। इसके लिए राउंड शेप कट करके इसमें अपनी फैमिली की फोटो लगाएं। ऊपर से क्रिएटिव आर्ट बनाएं। पीछे मैग्नेट लगाएं और फ्रिज के ऊपर चिपकाएं। आप इसमें फ्लावर जैसी डिजाइन भी बना सकते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories