Vat Savitri Mehndi Design: वट सावित्री का पावन त्योहार 16 मई को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखती है और वट वृक्ष की पूजा करती हैं। पूजा के दौरान मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। तो चलिए हम आपको दिखाते हैं वट सावित्री मेहंदी डिजाइन...
वट सावित्री पर मेहंदी लगाने का विशेष महत्व होता है। इसे सुहाग की निशानी माना गया है। अगर आप सिंपल गोल मंडला मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो इस तरह के राउंड सर्किल बनाकर बीच में सदा सौभाग्यवती भव और बरगद के वृक्ष जैसी आकृति बना सकती हैं। इसके आजू-बाजू डिटेलिंग करें, फिंगर पर क्रिस-क्रॉस बनाकर मेहंदी को पूरा करें।
भोलेनाथ और मां पार्वती से इंस्पायर्ड सिंपल और एलिगेंट मेहंदी भी आप वट सावित्री पर लगा सकती हैं। एक हाथ में शिव और दूसरे हाथ में शक्ति या पार्वती लिखें। फिंगर पर बारीक मेहंदी कोन से डिटेलिंग करें। इसी तरह से कलाई पर भी डिजाइन बनाएं। बीच में छोटे-छोटे फ्लावर का डिजाइन बनाकर मेहंदी लुक को पूरा करें।
35
वट वृक्ष थीम इंस्पायर्ड मेहंदी
वट सावित्री में बरगद के पेड़ की पूजा होती है, इसलिए आप अपनी मेहंदी में वट वृक्ष की जड़े और पत्तियां बन सकती हैं। ये बहुत ही यूनिक डिजाइन रहेगा। साथ ही एक महिला का मेहंदी से स्केच बनाकर वट की पूजा करते हुए डिजाइन भी बना सकते हैं।
45
3D मेहंदी डिजाइन आइडिया
वट सावित्री पर इस तरह की 3D डिजाइन की मेहंदी आपके हाथों में बहुत ही खूबसूरत लगेगी। जिसमें क्रिस-क्रॉस पैटर्न बनाकर एक वट वृक्ष बनाया गया है, जिसकी जड़ और पत्तियों को लाइट कलर से डिटेल किया गया है और ऊपर वट सावित्री लिखा गया है।
55
भोलेनाथ इंस्पायर्ड मेहंदी
वट सावित्री पर आप भगवान शिव से इंस्पायर्ड मेहंदी भी लगा सकती हैं। इस तरह से त्रिशूल बनाकर आधे साइड भगवान शिव और हाफ साइड मां पार्वती का स्केच बनाएं। कुछ लोटस फ्लावर की डिटेलिंग करें, क्रिस क्रॉस पैटर्न बनाएं। भरे हाथ की मेहंदी लगाएं या छोटे हाथ में भी आप डमरू, त्रिशूल और शिवलिंग बनाकर मेहंदी लगा सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.