Chocolate Wrapper Reuse: चॉकलेट रैपर फेंके नहीं, जीरो कॉस्ट में बनाएं 5 होम डेकोर पीस

Published : May 01, 2026, 05:04 PM IST

Chocolate Wrapper Reuse Ideas: चॉकलेट रैपर फेंकने की बजाय उनसे से तैयार करें खूबसूरत होम डेकोर आइटम। जानें 5 आसान DIY आइडियाज के बारे में जो कम खर्च में घर को देंगे यूनिक लग्जरी लुक।

PREV
14

बच्चों से लेकर बड़ों को मीठा में चॉकलेट पसंद होती है, लेकिन अक्सर इनके पैकेट बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं। ऐसे में क्यों न वेस्ट से बेस्ट बनाते हुए होम डेकोरेशन की जाए, जो न इको-फ्रेंडली होने के साथ रिसाइकलिंग का भी बढ़िया ऑप्शन है। आप भी घर को कम पैसों में यूनिक तरह से सजाना चाहती हैं फोटो गैलरी में देखें DIY IDEAS की बेहतरीन लिस्ट। 

24

चॉकलेट रैपर से फोटो फ्रेम

ब्राउन कलर का फोटो फ्रेम लें। बेस बनाने के लिए कार्डबोर्ड में आर्टपेपर लगाकर पेंट कर दें, अब इसमें हॉट ग्लू की हेल्प से चॉकलेट  रेपर ट्री शेप में लगाएं। पत्तियां बनाने के लिए चॉकलेट की गोल्ड फॉयल का इस्तेमाल करें। दो रिस्सों और तीली की मदद से झूला बना दें। उसमें मनपसंदीदा रैपर चिपकाएं। ये लिविंग रूम और बेडरूम को मॉडर्न-क्रिएटिव टच देने के लिए परफेक्ट है।

यूनिक बास्केट डेकोर आइडिया

अगर आपके टूटी हुई प्लास्टिक या फिर लकड़ी की ढोलची पड़ी है तो उसे भी आप चॉकलेट रैपर से सजाकर कस्टमाइज लुक दे सकती हैं। टोकरी के बेस से हैंडल तक, छोटे-छोटे टुकड़ों में रैपर लगाएं। ऊपरी हिस्से में गोल्ड रिबन और मोती की हेल्प से रिबन तैयार करें, ये DIY फेस्टिव सीजन डेकोरेशन के लिए परफेक्ट क्राफ्ट आइडिया है।

ये भी पढ़ें- Hair Coif Look: बर्थडे हेयरस्टाइल, बेबी गर्ल के लिए सेव करें 7 लुक्स

34

कैंडल होल्डर बनाएं

अगर पास में कोई भी टूटा कांच का ग्लास पड़ा है तो उसने फेंकने की बजाय आप इस तरह का कैंडल होल्डर तैयार कर सकती हैं। सबसे पहले राउंड शेप लकड़ी का बेस लें, उसपर ग्लाच को चिपका दें और अंदर मोमबत्ती लगाएं। किनारों पर चॉकलेट रैपर लगा कर सूखने रख दें। आखिर में फ्रंट साइड मोती में फूल बनाकर लुक कंप्लीट करें, ये लिविंग रूम से बालकनी की शोभा बढ़ाने में कमी नहीं रखेगा।

फ्रेम डेकोरेशन

घर में कई सारे पुराने फ्रेम रखे होते हैं। अगर आप इन्हें एस्थेटिक और क्यूट लुक देना चाहती हैं तो इस तरह चॉकलेट रैपर से डेकोर करें। किनारों पर गोल्डन फॉयल फ्लावर और बो खूबसूरती बढ़ा रहा है। 

44

आर्टिफिशियल फ्लावर बुके

असली फूलों का बुके कुछ ही घंटों बाद मुरझा जाता है। अब हर रोज फूलों में पैसे खर्च करने का बजट नहीं है तो आप चॉकलेट रैपर से इस तरह का क्यूट बुके बनाना सकती हैं। रैपर्स साफ कर सीधे कर लें। पतली तार या झाड़ू की तीलियों से फूलों की डंडी तैयार करें, इसमें चॉकलेट रैपर से बन फूल टेप या ग्लू से चिपका दें। बेस बनाने के लिए थर्माकोल-कार्डबोर्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories