How to Use Dry Flower: आप भी घर में पूजा के लिए फूलों का इस्तेमाल करते होंगे? लेकिन एक दिन में ही ये फूल सूख जाते हैं, जिन्हें आप फेंक देते हैं। तो पूजा में इस्तेमाल हुए फूलों को फेंकने की जगह आप उससे कई यूजफुल चीजें बना सकते हैं, आइए जानते हैं...
पूजा के सूखे हुए फूलों से आप पूजा में ही इस्तेमाल होने वाली अगरबत्ती या धूपबत्ती बना सकते हैं। इसके लिए सूखे हुए पूजा के फूलों को एक मिक्सर जार में डालकर इसमें कपूर और घी डालकर अच्छी तरह से पीस लें। इसके छोटे-छोटे धूप कोन बनाएं या फिर अगरबत्ती का शेप देकर आप पूजा में ही में ड्राई फ्लॉवर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फूलों की पंखुड़ियां का इस्तेमाल करके आप अपने लिए ऑर्गेनिक और खुशबूदार साबुन भी बना सकते हैं। अपने रेगुलर साबुन को ग्रेड करके हल्का सा मेल्ट कर लें। इसमें पूजा के इस्तेमाल हुए फूलों की पंखुड़ियां को डालें। खासकर गुलाब और गेंदा की पंखुड़ियां बहुत ही अच्छी फ्रेगरेंस देती है। साथ में स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है।
35
रेजिन आर्ट में करें इस्तेमाल
पूजा के फूलों का इस्तेमाल आप क्रिएटिव तरीके से रेजिन आर्ट में भी कर सकते हैं। बच्चों के लिए कोई क्राफ्ट बनाना हो, ज्वेलरी, कोस्टर या फोटो फ्रेम बनाने में इन फूलों का इस्तेमाल करें। ऊपर से एक रेजिन लिक्विड डालें, जिससे ये आसानी से सेट हो जाएगा और बहुत ही खूबसूरत लुक देगा।
45
हर्बल टी मिक्स बनाएं
कुछ फूल जैसे गुलाब या गेंदा का इस्तेमाल आप हर्बल टी बनाने के लिए भी कर सकते हैं। फूलों की पंखुड़ियां को निकाल कर इसे पानी में अच्छी तरह से उबाल लें, जब ये हल्का गुनगुना हो, इसे छानकर शहद और नींबू डालें और हर्बल टी का सेवन करें।
55
कैंडल डेकोरेशन के रूप में करें इस्तेमाल
घर में एसथेटिक कैंडल्स लगाने का शौक है, तो आप ड्राई लीव्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। कैंडल को मेल्ट करके आप इसमें ड्राई फ्लॉवर्स के पेटल्स डालें, चाहे तो ऊपर से इसमें ड्राई फ्लावर का डेकोरेशन करके खूबसूरत लुक दें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.