Vat Savitri Vrat Upay: इस बार वट सावित्री व्रत 26 मई, सोमवार को किया जाएगा। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है, साथ ही सौभाग्य भी बना रहता है। 

Vat Savitri Vrat Kab Hai: हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर वट सावित्री व्रत किया जाता है। इस व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। महिलाएं घर की सुख-समृद्धि और अपने पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत करती हैं। इस बार ये व्रत 26 मई, सोमवार को किया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, वट सावित्री व्रत के दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो फूटी किस्मत भी साथ देने लगती है। आगे जानें वट सावित्री व्रत में कौन-से उपाय करें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वट सावित्री व्रत पर कौन-से उपाय करें?

26 मई, सोमवार को यानी वट सावित्री व्रत के दिन दान देने का विशेष महत्व है। इस दिन जरूरतमंदों को दान जरूर करना चाहिए। इस दिन घर पर यदि कोई भिखारी भोजन की इच्छा से आए तो उसे खाना जरूर खिलाएं। चूंकि इस दिन अमावस्या रहती है, इसलिए ये उपाय आपकी फूटी किस्मत का चमका सकता है।

वट सावित्री व्रत के आसान उपाय

वट सावित्री व्रत के दिन 5 सुहागिन महिलाओं को घर बुलाएं और उन्हें उनकी पसंद का भोजन करवाएं। इसके बाद उन्हें सुहाग की सामग्री जैसे- लाल चुनरी, लाल चूड़ी, सिंदूर, मेहंदी आदि का दान करें। ये चीजें आप किसी गरीब महिला को भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका सौभाग्य अखंड बना रहेगा।

वट सावित्री व्रत पर किस वृक्ष की पूजा करें?

वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। इसी वृक्ष के नाम पर इस व्रत का नाम वट सावित्री रखा गया है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद बरगद के पेड़ की पूजा करें और शुद्ध जल चढ़ाएं। ऐसा करने के बाद शुद्ध घी का दीपक भी लगाएं। ये उपाय आपको आने वाले संकट से बचा सकता है।

वट सावित्री व्रत में किसकी पूजा करें?

वट सावित्री व्रत में भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने से लव लाइफ की परेशानियां कम होती हैं और पति की उम्र भी लंबी होती है। ये उपाय वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आता है और प्रेम भी बढ़ाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।