Glass bangles styling DIY tips: सिंपल कांच की चूड़ियों को स्टाइलिश और फैंसी बनाने के आसान DIY टिप्स जानें। सिल्क थ्रेड, मिरर वर्क, स्टोन डेकोरेशन और फैब्रिक डिजाइन से ग्लास बैंगल्स को दें नया लुक

आपके बैंगल बॉक्स में कांच के पुरानी चूड़ियां जरूर होंगी। यह पुरानी चूड़ियां अक्सर यूं ही पड़ी रहती हैं और इनका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है, तो ऐसी चूड़ियों को यूं ही पड़ा रहना ना दें। आप इनमें कुछ सिंपल टिप्स का इस्तेमाल करके आज के जमाने की फैशनेबल चूड़ियां या कंगन लुक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ मैटेरियल्स की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं कि कैसे पुरानी कांच की चूड़ियों को फैंसी लुक दिया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिरर वर्क से सजाएं कांच की चूड़ियां 

आप मार्केट से छोटे-छोटे सर्कल या स्क्वायर मिरर खरीदें। पहले चार चूड़ियों को ग्लू की मदद में आपस में चिपका लें। अब इसमें आप गोल्ड रंग की धागे से रैपिंग कर सकते हैं। आप अपनी पसंद के मिरर को कुछ-कुछ दूरी पर धागे के ऊपर चिपकाएं। इससे खूबसूरत गोल्डन मिरर वर्क वाले कंगन तैयार हो जाएंगे।

स्टोन और सीक्विन डेकोरेशन वाले बैंगल

रंगीन स्टोन कुंदन, सीक्विन या क्रिस्टल के स्टिकर लगाकर भी आप प्लेन कांच की चूड़ियों को पार्टी वियर के लिए रेडी कर सकते हैं। बीच-बीच में स्टोन, सीक्वेन से सजाएं। पूरा पैटर्न ब्राइडल और फेस्टिवल के लिए बेस्ट है।

और पढ़ें: Unisex Kada Silver: मयूर से सजे घुंघरे से बजे, बेबी सिल्वर कड़ा कलेक्श

लेस या फैब्रिक पैच लगाएं

आप मार्केट से नेट की लेस, वेलवेट स्ट्रिप ब्रोक आईटी फैब्रिक या छोटे फैब्रिक फ्लावर को कांच की सिंपल चूड़ियों में सजा सकते हैं इससे चूड़ियों को 3D और यूनिक डिजाइन मिलता है। सिंपल ट्रिक से कांच की चूड़ियां भी कम बजट में बहुत फैंसी लगने लगते हैं। जो चूड़ियां आप मार्केट में 400 से 500 में खरीदेंगे, वह आसानी से 50 से ₹100 में स्टाइलिश बन जाएंगी।

सिल्क थ्रेड रैपिंग करें

प्लेन चूड़ियों पर रंग-बिरंगे सिल्क धागे लपेटकर उन्हें नया लुक दें। आप आउटफिट के हिसाब से रेड, ग्रीन, गोल्डन, पिंक या मल्टीकलर थ्रेड से कांच की चूड़ियां अट्रेक्टिव बना सकती हैं।

और पढ़ें:18Kt गोल्ड ब्रेसलेट के 5 मॉडर्न डिजाइन, पत्नी के हाथों में दें 5 ग्राम सोने का निखार