Boho Style Sofa Decoration: कलरफुल बोहो सोफा कवर और कुशन सेट से अपने लिविंग रूम को दें स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक। जानें एथनिक प्रिंट, पैचवर्क, फ्रिंज डिटेलिंग और लेयरिंग के आसान टिप्स, जो घर को बनाएंगे वाइब्रेंट और कोजी।
आजकल होम डेकोर में बोहोमियन स्टाइल तेजी से ट्रेंड कर रहा है। यह स्टाइल फ्री-स्पिरिटेड, कलरफुल और आर्टिस्टिक वाइब्स से भरा होता है। अगर आप अपने लिविंग रूम को बिना ज्यादा खर्च के स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो बोहो सोफा कवर और कुशन सेट सबसे आसान और असरदार तरीका है। खास बात यह है कि इसमें आप अलग-अलग पैटर्न, टेक्सचर और रंगों को मिक्स करके एक यूनिक और वाइब्रेंट लुक पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 डिजाइन आइडियाज, जो आपके घर को देंगे परफेक्ट बोहो फील।
26
एथनिक प्रिंट्स और ट्राइबल पैटर्न
बोहो स्टाइल की पहचान है ट्राइबल और एथनिक प्रिंट्स है। आप सोफा कवर में ब्लॉक प्रिंट, इकत, या अज्रख डिजाइन चुन सकते हैं। इसके साथ ज्योमेट्रिक पैटर्न वाले कुशन कवर मिलाकर रखें। यह कॉम्बिनेशन आपके लिविंग रूम को ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच देता है।
36
मल्टीकलर पैचवर्क और मिक्स-मैच लुक
अगर आप बोल्ड और क्रिएटिव लुक चाहते हैं, तो मल्टीकलर पैचवर्क सोफा कवर बेस्ट ऑप्शन है। इसमें कई रंगों और कपड़ों का इस्तेमाल होता है, जिससे हर कोना अलग और खास दिखता है। इसके साथ अलग-अलग साइज और डिजाइन के कुशन रखें—जितना ज्यादा मिक्स, उतना ज्यादा बोहो!
46
टेक्सचर्ड फैब्रिक और फ्रिंज डिटेलिंग
बोहो डेकोर सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि टेक्सचर भी उतना ही जरूरी है। कॉटन, लिनेन या हैंडवोवन फैब्रिक के सोफा कवर चुनें और कुशन में टैसल, फ्रिंज या पोम-पोम डिटेलिंग जोड़ें। यह छोटा सा टच आपके स्पेस को इंस्टाग्राम-रेडी बना देता है।
56
अर्थी टोन के साथ ब्राइट पॉप कलर
बोहो लुक में सिर्फ चटख रंग ही नहीं, बल्कि अर्थी टोन (ब्राउन, बेज, टेराकोटा) के साथ ब्राइट कलर (मस्टर्ड, रेड) का बैलेंस भी जरूरी है।सोफा कवर को न्यूट्रल रखें और कुशन में पॉप कलर चुनें—ये बैलेंस आपके कमरे को एलिगेंट और सुकून भरा बनाता है। इसे भी पढ़ें- छोटे लिविंग रूम के लिए 5 सोफा डिजाइन, अब लिविंग एरिया दिखेगा बड़ा और स्पेशियस
66
लेयरिंग और ओवरलैप स्टाइलिंग
बोहो स्टाइल का असली जादू है लेयरिंग। सोफा कवर के ऊपर एक हल्का थ्रो या मैक्रम कवर डालें और कुशन को अलग-अलग लेयर में सजाएं। इससे लुक ज्यादा रिच और कोजी लगेगा। आप फ्लोर कुशन या पुफ भी ऐड कर सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.