Bubble Sofa Designs: लिविंग रूम या हॉल की सुंदरता उस वक्त बढ़ जाती है, जब वहां पर एक कंफर्टेबल और स्टाइलिश सोफा रखा गया हो। इन दिनों स्पेस सेविंग सोफा के साथ-साथ बबल सोफा डिजाइन ट्रेंड में हैं। यह सोफा घर की ब्यूटी में चार-चांद लगाते हैं।
आजकल होम डेकोर में कम्फर्ट और स्टाइल का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में Bubble Sofa तेजी से ट्रेंड में आ रहा है। इसका सॉफ्ट, गोल और कुशन जैसा डिजाइन न सिर्फ देखने में अट्रैक्टिव होता है, बल्कि बैठने या लेटने में बेहद कंफर्टेबल होता है। यहां पर कुछ शानदार डिजाइंस देखें, जिसे आप 20-60 हजार रुपए के अंदर खरीद सकते हैं।
27
कर्व पेस्टल पिंक सोफा (Curved Bubble Sofa)
कर्व पेस्टल पिंक सोफा आपके लिविंग रूम सॉफ्ट और ट्रेंडी टच जोड़ता है। इस तरह के सोफा को देखते ही बैठने का मन कर जाता है। दो डबल और एक सिंगल सीटर सोफा के सेट लें। नीचे कारपेट बिछाए और बीच में एक क्यूट सेंटर टेबल रखें।
37
क्लासिकल व्हाइट बबल सोफा (Classic White Bubble Sofa)
सफेद रंग का बबल सोफा आपके लिविंग रूम को क्लीन और मिनिमल लुक देता है। यह छोटे और बड़े दोनों स्पेस में परफेक्ट लगता है। यहां पर एक ट्रिपल सीटर और दो सिंगल सोफा सेट की तस्वीर दिखाई गई है। अमेजन पर यह पूरा सेट आपको 50-60 हजार रुपए में आ जाएगा। आप चाहें तो इस तरह के डिजाइन कस्टमाइज भी करा सकते हैं।
47
बोल्ड एंड लाइट कलर बबल सोफा कॉम्बिनेशन
यहां बबल सोफा के दो अलग-अलग कलर ऑप्शन दिखाए गए हैं। पहला बोल्ड ऑरेंज शेड में है, जो लिविंग रूम को एक यूनिक और वाइब्रेंट वाइब देता है। यह लाइट कलर की दीवारों और पर्दों के साथ खूबसूरती से मैच करता है। वहीं दूसरा सोफा ड्यूल टोन में है, जिसमें ग्रे और पीची पिंक का कॉम्बिनेशन लिविंग रूम को बेहद स्टाइलिश और एलीगेंट लुक देता है।
57
पिंक एंड ब्लू बबल सोफ थ्री सीटर
येलो, ऑरेंज या ब्लू जैसे ब्राइट कलर में बबल सोफा आपके रूम का फोकल पॉइंट बन सकता है। अगर लिविंग रूम थोड़ा बड़ा है, तो फिर थ्री सीटर सोफा आप वहां रख सकते है। इसके अलावा बेडरूम बड़ा हो, तो वहां भी इसे प्लेस कर सकते हैं। ऑनलाइन इस तरह का सोफा 20-30 हजार में आ जाएंगे।
67
सिंगल सीटर बबल सोफा
अगर आप फ्लेक्सिबल फर्नीचर चाहते हैं, तो मॉड्यूलर बबल सोफा बढ़िया ऑप्शन है। इसे अपनी जरूरत के अनुसार सेट किया जा सकता है। इसे आप कहीं भी ले जा सकते हैं। 10 हजार के अंदर ढेर सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।
77
कलरफुल कर्व सोफा
कर्व्ड डिजाइन वाला बबल सोफा आपके लिविंग रूम को यूनिक और मॉडर्न टच देता है। आप इस तरह के सोफा वेलवेट फैब्रिक में बनवा सकते हैं। इस तरह के सोफा लेने से पहले अपने लिविंग रूम के साइज और कलर को जरूर ध्यान में रखें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.