- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Cute Home Decor: 150Rs में खरीदें 10+ क्यूट डेकोर पीस, स्लैब और सेंटर टेबल को दें एस्थेटिक टच
Cute Home Decor: 150Rs में खरीदें 10+ क्यूट डेकोर पीस, स्लैब और सेंटर टेबल को दें एस्थेटिक टच
Home Decoration Items: घर को सुंदर बनाने के लिए महंगे डेकोर आइटम्स की जरूरत नहीं होती है। आप छोटे-छोटे सस्ते डेकोर पीस के साथ अपने घर को क्यूट और एस्थेटिक बना सकते हैं।

अगर आपका बजट सिर्फ ₹150 तक है, तब भी मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसे डेकोर पीस मिल जाते हैं, जो आपके स्लैब, शेल्फ या सेंटर टेबल का पूरा लुक बदल सकते हैं। यहां हम आपको 10+ ऐसे क्यूट होम डेकोर आइडियाज बता रहे हैं, जो बजट में हैं और दिखने में भी बेहद स्टाइलिश हैं ।
मिनी आर्टिफिशियल बर्ड पेयर
छोटे-छोटे बर्ड आपके सेंटर टेबल या टीवी कैबिनेट के ऊपर ब्यूटी चार्म जोड़ सकते हैं। यहां पर मेटेलिक, व्हाइट -ब्लैक कलर में सुंदर बर्ड डिजाइन दिखाए गए हैं। ये पेयर में आते हैं। 150 के अंदर आप मिशो से इसे खरीद सकते हैं।
4 बेबी 'मोंक' (Monk)
बेबी मोंक किसी भी स्लैब की ब्यूटी बढ़ा सकती है। यहां पर 4 पीस बेबी मोंक दिखाए हैं। जो बुरा ना देखें,सुनो या बोलो के स्थिति में बैठे हैं। एक साथ किसी स्लैब पर इसे रखकर घर में पीसफुल लुक पा सकते हैं। मिशो या अमेजन पर इस तरह के पीस 180रुपए के अंदर मिल जाएंगे।
मेटल कैंडल होल्डर
इन दिनों मेंटल के बने आर्टिस्टक कैंडल होल्डर काफी ट्रेंड में है। गणेश टी लाइट होल्डर बहुत खूबसूरत लगता है। White Iron Musician Couple भी आपके लिविंग रूम को इंस्टेंट निखार दे सकते हैं। पेयर में ये डेकोर पीस आते हैं। 200 रुपए से कम कीमत में इसे आप खरीद सकते हैं।
एनिमल मेटल डेकोर पीस
मेटल कलर में बने एनिमल डेकोर पीस आपके घर को लग्जरी टच देते हैं। कम कीमत में आप रियल मेटल वाली सुंदरता पा सकते हैं। हाथी और ऊंट के पेयर स्टैच्यू आपको 150 रुपए के अंदर मिल जाएंगे।
मेटल लीफ डेकोर ऐंड स्टोन ट्री
150 रुपए में आप इन दो डेकोर पीस को अपने घर ला सकते हैं। मेटल लीफ स्टैंड आप अपने घर के सेंटर टेबल या स्टडी टेबल के ऊपर रख सकते हैं। वहीं स्टोन ट्रीन लकी चार्म माना जाता है। आप इसे घर के कॉर्नर सेंटर टेबल पर रखें।
टिशू होल्डर एंड रिमोट होल्डर
घर में रखे पुराने और बोरिंग टिशू या रिमोट होल्डर को अब बदल दीजिए, क्योंकि सिर्फ ₹150 में आपको बेहद खूबसूरत ऑप्शन मिल सकते हैं। मेटल के हंस डिजाइन वाले टिशू होल्डर को सेंटर टेबल पर रखकर आप घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। वहीं मेटल से बने स्टाइलिश रिमोट होल्डर टीवी यूनिट के लुक को और ज्यादा एन्हांस कर देंगे।
और पढ़ें: Bathroom Cabinet Mirrors: छोटा बाथरूम लगेगा 2X बड़ा, लगाएं कैबिनेट मिरर के ये 9+ डिजाइंस
Marble Temple Photos: मार्बल मंदिर के 7 अद्भुत डिजाइंस, देंगे रॉयल और दिव्य लुक