DIY Bird Water Feeder: तपती गर्मी में चिड़ियों को पानी पिलाने के लिए घर पर बनाएं 5 आसान DIY वॉटर फीडर। प्लास्टिक बोतल, कुल्हड़, नारियल खोल और पुराने बर्तनों से तैयार करें हैंगिंग बर्ड फीडर और प्रकृति की मदद करें।
गर्मियों के मौसम में जहां इंसानों को बार-बार पानी की जरूरत होती है, वहीं छोटे पक्षी भी तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान हो जाते हैं। पानी की कमी के कारण कई बार उन्हें प्यास से जूझना पड़ता है। ऐसे में अगर आप अपने घर की बालकनी, छत या गार्डन में उनके लिए पानी का इंतजाम करें, तो यह एक नेक और आसान काम हो सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको महंगे बर्ड फीडर खरीदने की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद बेकार चीजों से ही सुंदर और उपयोगी DIY वॉटर फीडर बना सकते हैं। यहां जानिए 5 आसान और क्रिएटिव तरीके।
26
प्लास्टिक बोतल वॉटर फीडर
पुरानी प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल करके आप एक सिंपल वॉटर फीडर बना सकते हैं। बोतल में छोटे-छोटे छेद करें और उसमें पानी भर दें। इसे पेड़ या बालकनी में उल्टा लटकाएं ताकि पानी धीरे-धीरे निकलता रहे और पक्षी आसानी से पी सकें।
36
मिट्टी के कुल्हड़ से फीडर
मिट्टी का कुल्हड़ गर्मी में पानी को ठंडा रखने में मदद करता है। एक कुल्हड़ लें, उसमें पानी भरें और रस्सी से बांधकर लटका दें। यह नेचुरल और इको-फ्रेंडली ऑप्शन है जो चिड़ियों को ज्यादा पसंद आता है।
46
नारियल के खोल का वॉटर बाउल
अगर आपके पास नारियल का खाली खोल है, तो उसे साफ करके उसमें पानी भरें और रस्सी से टांग दें। यह छोटा और आकर्षक फीडर बनता है जो बालकनी की सुंदरता भी बढ़ाता है।
56
स्टील या प्लास्टिक बाउल हैंगिंग फीडर
एक साधारण बाउल में छेद करके उसमें रस्सी डालें और उसे लटका दें। इसमें रोज ताजा पानी भरें। यह सबसे आसान और जल्दी बनने वाला फीडर है।
पुरानी कप और प्लेट को गोंद की मदद से जोड़कर एक सुंदर फीडर तैयार करें। कप में पानी भरें और प्लेट को बेस की तरह इस्तेमाल करें। इसे कहीं भी टांग सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.