Floral Cushion Cover Set: बसंत के मौसम में क्या आप भी अपने घर का इंटीरियर चेंज करना चाहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा महंगे चेंज नहीं करने तो आप अपने सोफा के कुशन कवर्स को चेंज करके घर को एकदम एसथेटिक और वाइब्रेंट लुक दे सकते हैं।
अगर आपके ड्राइंग रूम में प्लेन सोफा है, तो आप उस पर फ्लोरल प्रिंट कुशन कवर लगाकर एकदम वाइब्रेंट लुक रूम को दे सकते हैं। घर की दीवारें अगर सफेद कलर की है, तो आप ब्लू बेस में पिंक और व्हाइट कलर के फ्लोरल डिजाइन के कुशन कवर चुन सकते हैं। 5 पीस का सेट आसानी से आपको ₹500 में मिल जाएगा।
येलो कलर के प्लेन कुशन कवर लेकर आप हैंड पेंटेड डिजाइन भी बना सकते हैं। आजकल ऐसी डिजाइन मार्केट में भी अवेलेबल है, जिसमें फैब्रिक कलर से खूबसूरत से फ्लोरल डिजाइन सेंटर में दिए है।
35
एंब्रॉयडरी फ्लोरल कुशन कवर
अगर आप घर को रॉयल लुक देना चाहते हैं, तो सोफा कवर में इस तरीके का डिजाइन चुन सकते हैं। जिसमें व्हाइट और रोज गोल्ड कलर का कुशन कवर है और उसके ऊपर रेड और गोल्ड से एंब्रॉयडरी फ्लोरल डिजाइन किया गया है।
45
थ्रेड वर्क फ्लोरल कुशन कवर डिजाइन
सटल और एसथेटिक लुक के लिए आप अपने सोफे पर इस तरह के कवर लगा सकते हैं। बेज कलर के प्लेन सोफा कवर के ऊपर थ्रेड वर्क से छोटे-छोटे सनफ्लावर के डिजाइन बनाए गए है। साथ ही में लाइट और डार्क ग्रीन से पेटल्स की डिजाइन भी बनाई गई है।
55
कलमकारी प्रिंट कुशन कवर डिजाइन
बसंत ऋतु में या गर्मी के मौसम में आपके ड्राइंग रूम को इस तरह के कलमकारी प्रिंट के कुशन कवर बहुत ही कूल और सटल लुक देंगे। आप पिंक और येलो कलर के फ्लोरल प्रिंट डिजाइन वाले कुशन कवर चुन सकते हैं या फिर बेज बेस में ब्लू और रेड कलर का फ्लोरल प्रिंट डिजाइन चुनें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.