Gujarati Home Decor Items: गुजराती होम डेकोर से घर को दें एस्थेटिक बोहो लुक। मिरर वर्क, कच्छ एम्ब्रॉयडरी, बांधनी प्रिंट, टेराकोटा पॉट्स और टॉरन जैसे 5 खूबसूरत डेकोर आइटम्स से हर कोना बनाएं कलरफुल, ट्रेडिशनल और इंस्टाग्राम-रेडी।
अगर आप अपने घर को यूनिक, कलरफुल और एस्थेटिक लुक देना चाहते हैं, तो गुजराती होम डेकोर आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। गुजरात की कला में ट्रेडिशनल पैटर्न, मिरर वर्क, ब्राइट कलर्स और हैंडमेड टच देखने को मिलता है, जो किसी भी स्पेस को बोहो और वाइब्रेंट बना देता है। खास बात यह है कि ये डेकोर आइटम्स सिर्फ सुंदर ही नहीं बल्कि कल्चर और क्रिएटिविटी का भी खूबसूरत मिश्रण होते हैं। चाहे आपका घर मॉडर्न हो या ट्रेडिशनल, गुजराती डेकोर के कुछ खास पीस जोड़कर आप उसे इंस्टाग्राम-रेडी बना सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे एस्थेटिक गुजराती होम डेकोर आइटम्स जो आपके घर के हर कोने को खास बना देंगे।
26
मिरर वर्क वॉल हैंगिंग
गुजराती मिरर वर्क वॉल हैंगिंग किसी भी खाली दीवार को फोकल पॉइंट बना सकती है। इसमें छोटे-छोटे शीशे और रंगीन धागों का इस्तेमाल होता है, जो लाइट पड़ने पर खूबसूरत रिफ्लेक्शन देते हैं। इसे लिविंग रूम या एंट्रेंस एरिया में लगाएं, जिससे घर में ट्रेडिशनल वाइब आए।
36
कच्छ एम्ब्रॉयडरी कुशन कवर
कच्छ की एम्ब्रॉयडरी अपने ब्राइट कलर्स और इंट्रिकेट डिजाइन के लिए जानी जाती है। इन कुशन कवर को सोफा या बेड पर लगाने से पूरा स्पेस तुरंत रिफ्रेश और बोहो लुक में बदल जाता है। यह छोटे बदलाव में बड़ा इम्पैक्ट देने वाला डेकोर है।
46
बांधनी प्रिंट टेबल रनर
बांधनी प्रिंट गुजराती ट्रेडिशन का अहम हिस्सा है। टेबल रनर के रूप में इसका इस्तेमाल डाइनिंग एरिया को कलरफुल और एलीगेंट बनाता है। इसे सिंपल टेबल पर रखें, और बिना ज्यादा मेहनत के एक फेस्टिव लुक पाएं।
56
टेराकोटा या हैंडपेंटेड पॉट्स
गुजराती स्टाइल के हैंडपेंटेड पॉट्स या टेराकोटा प्लांटर्स घर में नैचुरल और आर्टिस्टिक टच लाते हैं। इन्हें बालकनी, विंडो या आंगन में रखें। ये न सिर्फ पौधों को हाइलाइट करते हैं बल्कि पूरे एरिया को वार्म और एस्थेटिक बनाते हैं।
गुजराती तोरन घर के दरवाजे को सजाने का पारंपरिक तरीका है। इसमें मिरर, बीड्स और फैब्रिक का इस्तेमाल होता है। यह पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है और एंट्रेंस को आकर्षक बनाता है। फेस्टिव सीजन में तो यह और भी खास लगती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.