Old Sofa Makeover 5 Ideas: घर में रखे सोफे यदि पुराने नजर आ रहे हैं तो इन्हें बहुत ही आसान तरीकों से नया और क्लासी लुक दिया जा सकता है। इसके लिए आपको एक रुपए भी खर्च करने की जररूत नहीं पड़ेगी। आइए, जानते हैं सस्ते में कैसे करें ओल्ड सोफा मेकओवर…
अक्सर पुरानों सोफा सेट की वजह से ड्राइंग रूम की चमक फीकी पड़ जाती है। हालांकि, इन्हें नया लुक देने या इनका मेकओवर करने के लिए कुछ खास और सस्ते तरीके हैं। इसमें एक रुपए भी खर्च नहीं होगा और पूरा रूम चकाचक दिखने लगेगा।
26
1. पुराने कपड़ों को जोड़कर बनाए सोफा कवर
पुराने सोफा को नया लुक देने के लिए आप घर में रखे कपड़ों के टुकड़ों को जोड़कर कवर बना सकते हैं। रंग-बिरंगे और अलग-अलग डिजाइन कपड़ों से बना सोफा कवर रूम का नक्शा बदल देगा।
यदि आपके घर में पुरानी राजस्थानी प्रिंट की बेड शीट पड़ी है, तो इसका यूज भी सोफा का कवर बनाने में किया जा सकता है। इससे आपका पुराना सोफा एकदम क्लासी लुक वाला दिखने लगेगा।
46
3. बेकार पड़े पर्दों का करें यूज
घर में कुछ पर्दो का यूज नहीं होता है और वे बेकार पड़े रहते हैं। इन बेकार पड़े पर्दो से भी सोफा कवर बनाया जा सकता है। इससे पूरे रूम की रंगत ही बदल जाएगी।
56
4. कुशन कवर करें चेंज
आप अपने पुराने सोफा को नया टच देने के लिए कुशन कवर भी बदल सकते हैं। आप घर में पड़े बिना यूज वाले कपड़ों से रंग-बिरंगे कुशन कवर तैयार कर सकते हैं। इससे सोफे की रंगत बदल जाएगी।
66
5. पतले कारपेट से बनाएं सोफा कवर
घर में पड़े प्लेन कलर के पतले कारपेट को भी पुराने सोफा के कवर के रूप में यूज किया जा सकता है। आप इन कारपेट पर झालर भी लगा सकते हैं। इससे लुक और शानदार दिखेगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.