Cake Cardboard Reuse Idea: हर पार्टी में बचा हुआ केक का कार्डबोर्ड हम कूड़ेदान में फेंक देते हैं। जबकि यह बड़े काम की चीज हैं। जिस तरह का इसका शेप होता है, उससे आप कई वॉल डेकोर पीस बिना मेहनत के बना सकती हैं। आइए दिखाते हैं कुछ डिजाइंस।
केक का कार्डबोर्ड कूड़ेदान में फेंकने की बजाए इक्ट्ठा करें और फिर उसमें थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर सैंकड़ों रुपए डेकोर पर खर्च करने से बचा सकती हैं। कार्डबोर्ड आपके घर की दीवारों की खूबसूरती बढ़ा सकता है। यह मजबूत होने के साथ हल्का भी होता है, इसलिए DIY क्राफ्ट के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है। अगर आप घर को कम बजट में एस्थेटिक लुक देना चाहते हैं, तो इन आसान वॉल डेकोर आइडिया को जरूर ट्राई करें।
26
जूट रोप मून वॉल हैंगिंग
केक कार्डबोर्ड को आधा मून शेप में काटें और उस पर जूट रोप चिपकाएं। बीच में आर्टिफिशियल लीफ या फेरी लाइट लगाकर सुंदर वॉल हैंगिग तैयार करें। यह बोहो डेकोर लिविंग रूम में बेहद खूबसूरत लगता है।
36
फ्लोरल मंडला वॉल आर्ट
कार्डबोर्ड पर एक्रेलिक कलर से मंडला डिजाइंस बनाएं। इसके ऊपर मिरर पीस, बीड्स और आर्टिफिशियल फ्लावर लगाकर रॉयल वॉल आर्ट तैयार करें। यह बेडरूम और ड्रॉइंग रूम दोनों में शानदार दिखता है।
46
फोटो फ्रेम कोलाज
पुराने कार्डबोर्ड को अलग-अलग ज्योमेट्रिक शेप में काटें और उस पर फैमिली फोटो चिपकाएं। ऊपर से फेरी लाइट्स लगाकर एस्थेटिक फोटो वॉल तैयार करें। यह मेमोरी कॉर्नर को खास बना देता है।
56
नेम प्लेट
केक कार्डबोर्ड पर टेक्सचर पेंट करके सूखने दें। फिर वुडन बीड्स या ड्राई फ्लावर्स लगाएं। बीच में फैमिली ने या मोटिवेशनल कोट्स लिखें। मेन डोर और स्टडी रूम दोनों के लिए शानदार डेकोर बना सकते हैं।
कार्डबोर्ड को मजबूत ग्लू से डबल लेयर करें और macrame style rope जोड़ें। इसमें छोटे आर्टिफिशियल फ्लांट्स लगाकर वॉल प्लांटर बनाएं। यह इंडोर डेकोर और बालकनी के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.