
Kajal Applying Tricks: कहते हैं आंखों को खूबसूरत दिखाना हो तो बस काजल लगा लो बाकि मेकअप (Makeup) की जरूरत नहीं। पहले के जमाने में महिलाएं घर पर बना काजल लगाती थीं लेकिन आजकल बाजार में एक से बढ़कर एक स्मचप्रूफ, वॉटरप्रूफ (Waterproof Kajal) काजल मिल जाएंगे। आप महंगे काजल तो खरीद सकते हैं लेकिन अगर लगाने का सही तरीका ना पता हो तो पूरा लुक खराब हो जाएगा। ऐसे में आज हम आपको काजल लगाने का सही तरीका बताएंगे। जिससे ना तो काजल फैलेगा औ ना ही खराब होगा।
1) काजल लगाने से पहले आंखों को साफ करना जरूरी है। इसलिए आप रूई की मदद से आंखे के निचले और ऊपरी हिस्से को अच्छे से साफ कर लें, ताकि पानी और गंदगी निकल जाएय़
2) काजल लगाते वक्त लिक्विड काजल(Liquid Kajal) का यूज नहीं करना चाहिए। पेंसिल वाला काजल (Pencil Kajal) ज्यादा बेहतर रहता है। पेंसिल को सीधे आंखों पर नहीं लगाना है। इसे पहले हाथों में 30 सेकेंड तक चलाकर देखें। इससे काजल सुपर डार्क लगेगा और ये कोई लाइन भी नहीं छोड़ेगा।
3) काजल लगाने के बाद काम खत्म नहीं हुआ है। लॉन्ग लास्टिक काजल (Long Lasting Kajal) चाहिए तो अब ब्लैक आइशैडो (Black Eyeshadow) को काजल के ऊपर अप्लाई करें। ये काजल को फैलने से बचाता है।
4) अगर आप लॉन्ग डे या फिर शादी पार्टी में जा रही हैं तो किसी भी लिक्विड आईलाइनर (Liquid Eyeliner) को लेकर काजर के ऊपर लगाएं। इससे काजल टस से मस नहीं होगा और आखों को बोल्ड लुक देगा।
5) आखिर में आती है काजल को सेट करने की बारी। आप पसीने और क्रीजिंग से काजल को बचाना चाहती हैं तो क्यूटिब्लो में सेटिंग स्प्रे (Setting Spray) कर उसे काजल पर डैप करें। इससे काजल सेट होता है और फैलता भी नहीं है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.