
फ्रेंडशिप डे पर दोस्त को यादगार सरप्राइज देना चाहते हैं, लेकिन बजट सिर्फ ₹500 तक है? टेंशन न लें। आज आपके लिए पांच ऐसे कस्टम गिफ्ट लेकर आए हैं जो कम कीमत में भी इमोशनल वैल्यू और पर्सनल टच देते हैं। ये गिफ्ट आपके बेस्ट फ्रेंड के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ इस दोस्ती को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।
दोस्ती की सबसे खूबसूरत तस्वीर के साथ बना कस्टम मग हमेशा यादगार रहता है। ये एक एवरग्रीन गिफ्ट है, जो सालों से सबका पसंदिदा गिफ्ट है। इसमें फोटो, नाम या कोई खास मैसेज प्रिंट करवा लें। हर सुबह चाय या कॉफी पीते समय यह गिफ्ट आपके दोस्त को आपकी याद दिलाएगा। इसकी कीमत आमतौर पर ₹199 से ₹399 के बीच होती है, बाकी इसकी प्राइज मग के क्वालिटी पर डिपेंड करता है।
अगर बजट कम है तो नाम, फोटो या स्पेशल डेट वाली कस्टम की-चेन शानदार ऑप्शन है। यह छोटा लेकिन बहुत खास गिफ्ट है जिसे रोजाना यूज किया जाता है। ₹150 से ₹350 की कीमत में मिलने वाला यह गिफ्ट Last Minute शॉपिंग के लिए भी बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें- Friendship Day Mehndi: हार्ट मेहंदी से सजाएं दोस्ती का दिन, 7 डिजाइनर हिना पैटर्न
दोस्ती की यादों को हमेशा के लिए संजोने का सबसे अच्छा तरीका फोटो फ्रेम है। इसमें पसंदीदा तस्वीर के साथ छोटा-सा मैसेज या दोस्त का नाम भी ऐड किया जा सकता है। ₹300 से ₹500 के बजट में मिलने वाला यह गिफ्ट इमोशनल और प्रीमियम दोनों लगता है।
फोटो या मजेदार कोट्स वाला कस्टम कुशन फ्रेंडशिप डे पर काफी पसंद किया जाता है। यह कमरे की डेकोरेशन के साथ आपकी दोस्ती की याद भी ताजा रखता है। इसकी कीमत लगभग ₹299 से ₹499 तक होती है और ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है।
अगर आप कुछ अलग देना चाहते हैं तो छोटी-सी स्क्रैपबुक बनवाएं या तैयार कस्टम स्क्रैपबुक खरीदें। इसमें तस्वीरें, यादगार पल और छोटे-छोटे मैसेज लिखकर इसे बेहद खास बनाया जा सकता है। ₹250 से ₹500 के अंदर यह एक दिल छू लेने वाला पर्सनल गिफ्ट साबित होता है।
इसे भी पढ़ें- फ्रेंडशिप डे पर फूल नहीं, दें ये 7 Lucky Plants! जानें कौन-सा पौधा क्या मैसेज देता है
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.