
Pooja Thali Set Under 200: सावन, हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षा बंधन जैसे त्योहारों पर पूजा की थाली हर घर की जरूरत बन जाती है। अगर आप कम बजट में सुंदर और स्टाइलिश पूजा थाली खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart, Amazon, Meesho और Shopsy जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ₹200 से कम में कई बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं कहां कौन-सा थाली सेट सबसे अच्छे ऑफर के साथ मिल रहा है।
अगर आप मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली पूजा थाली चाहते हैं, तो Flipkart पर स्टेनलेस स्टील पूजा थाली सेट एक बेस्ट ऑप्शन है। यहां इसकी शुरुआती कीमत ₹149-₹199 तक है। कई प्रोडक्ट्स पर 55% से 70% तक की छूट भी मिल रही है। इसके साथ छोटी कटोरियां, दिया और पूजा के अन्य जरूरी एक्सेसरी भी शामिल हैं।
Amazon पर गोल्डन फिनिश और स्टोन वर्क वाली डेकोरेटिव पूजा थाली सेट काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनकी कीमत ₹179-₹199 के बीच है। कई सेलर्स फेस्टिव ऑफर, बैंक डिस्काउंट और फ्री डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी दे रहे हैं। हरियाली तीज और सावन पूजा के लिए यह डिजाइन शानदार माना जाता है।
अगर आपका बजट बहुत कम है, तो Shopsy पर ₹139-₹189 की रेंज में कुंकुम-दीया कॉम्बो पूजा थाली आसानी से मिल जाएगी। यहां कई बेस्ट प्रोडक्ट्स पर 70% से 80% तक की छूट है। इस सेट में रोली-चावल की कटोरी, छोटा दिया और पूजा की अन्य जरूरी चीजें भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें-फ्रेंडशिप डे पर फूल नहीं, दें ये 7 Lucky Plants! जानें कौन-सा पौधा क्या मैसेज देता है
Meesho पर मोती, स्टोन और मिरर वर्क से सजी हैंडक्राफ्टेड पूजा थालियां काफी ट्रेंड में हैं। इनकी कीमत ₹169-₹199 के बीच है। फेस्टिव सीजन में कई सेलर्स अतिरिक्त कूपन और फ्री शिपिंग का लाभ भी देते हैं। गिफ्टिंग के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
अगर आप पारंपरिक लुक पसंद करते हैं, तो मेटल एम्बॉस्ड पूजा थाली सेट चुन सकते हैं। Flipkart और Amazon दोनों पर इसकी कीमत ₹189–₹199 तक मिल रही है। धार्मिक डिजाइन और उभरी हुई कलाकारी वाली ये थालियां पूजा के साथ-साथ घर की सजावट में भी आकर्षण बढ़ाती हैं।
ये भी पढे़ं- Alta Design: इस सावन पुराने डिजाइन छोड़िए, ट्राई कीजिए पैरों के लिए ये 10 लेटेस्ट आलता लुक
ऑनलाइन पूजा थाली खरीदते समय इन बातों को जरूर चेक करें-
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.