कबूतरों की बीट से बचानी है बालकनी? आज ही अपनाएं ये 4 आसान तरीके

Published : Jul 31, 2026, 01:00 PM IST
कबूतरों की बीट

सार

Balcony Pigeon Control: क्या आपकी बालकनी में बार-बार कबूतर आकर गंदगी फैलाते हैं? जानिए कबूतरों को बिना नुकसान पहुंचाए बालकनी से दूर रखने के आसान, असरदार और कम खर्च वाले उपाय, जिससे आपकी बालकनी हमेशा साफ, सुंदर और सुरक्षित बनी रहे।

बालकनी घर का सुकून देने वाला हिस्सा होता है। लेकिन कबूतरों की बीट के कारण अगर यहां पर गंदगी हो, बदबू आती रहे, तो आपको सोचने की जरूरत है। कबूतरों की बीट बालकनी में न सिर्फ गंदगी मचाती हैं बल्कि बीमारी भी फैलाती है। आप कबूतरों को बिना मारे इन्हें आसानी से भगा सकते हैं। इसके लिए कुछ असरदार उपाय अपनाने चाहिए। 

बालकनी में लगाएं रिफ्लेक्टिव चीजें

कबूतरों को बालकनी से भगाने के लिए आप पुरानी सीडी से लेकर रिफ्लेक्टिव चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको सीडी नहीं मिलती है, तो आप एल्युमिनियम फॉयल स्ट्रिप्स या फिर रिफ्लेक्टिव टेप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब इनपर धूप पड़ती है, तो यह तेजी से चमकते हैं, जिसके कारण से कबूतर बालकनी में आकर नहीं बैठते। कबूतरों को तेज चमक और हलचल पसंद नहीं है।

रेलिंग पर बर्ड स्पाइक्स लगवाएं

बालकनी की रेलिंग चौड़ी है, जिस पर अक्सर कबूतर जाकर बैठ जाते हैं और बीट करते हैं, तो आपको इसमें बर्ड स्पाइक लगवा लेने की जरूरत है। स्टेनलेस स्टील या फिर प्लास्टिक के बर्ड स्पाइक बेस्ट आप्शन रहते हैं। अक्सर कबूतर अगर रेलिंग पर आकर बैठते हैं, तो उसके लगने के बाद फिर नहीं आएंगे। यह कबूतरों को नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगा और उन्हें दूर भी भगाएगा।

बालकनी की रखें सफाई

कबूतर उस स्थान पर जल्दी आते हैं, जहां पर गंदगी होती है या खाने-पीने के टुकड़े होते हैं।अगर उन्हें दाना पानी या घोंसला बनाने की जगह मिलती है, तो वह वहां पर अक्सर आते हैं। आपको बालकनी में पानी से भरे बर्तन, कबाड़, जमा नहीं करना चाहिए। साथ ही बहुत ज्यादा पौधे लगाने से बचना चाहिए ताकि उन्हें छुपाने की जगह न मिल सके। 

नेट लगाना बेस्ट ऑप्शन 

अगर आपको सबसे असरदार उपाय अपनाना, तो कबूतर भगाने के लिए आप नेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिस स्थान पर ज्यादा कबूतर होते हैं, वहां अन्य उपाय अपनाने से बेहतर होता है कि नेट लगवाया जाए। इससे कबूतर बालकनी में नहीं अंदर नहीं आ पाएंगे।

और पढ़ें: Low Budget Garden Ideas: कम बजट में लग्जरी गार्डन का सपना होगा पूरा, अपनाएं ये आसान तरीके

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Alta Design: इस सावन पुराने डिजाइन छोड़िए, ट्राई कीजिए पैरों के लिए ये 10 लेटेस्ट आलता लुक
फ्रेंडशिप डे पर फूल नहीं, दें ये 7 Lucky Plants! जानें कौन-सा पौधा क्या मैसेज देता है