नई ड्रेस नहीं खरीदी? सावन के लिए बस 1 ग्रीन शॉर्ट कुर्ती बदल देगी पूरा लुक

Published : Jul 31, 2026, 10:46 AM IST
short kurti styling ideas for sawan

सार

Sawan Short Kurti Designs: सावन के पहले सोमवार पर पहनें ₹250-500 की खूबसूरत ग्रीन शॉर्ट कुर्ती। देखें 5 लेटेस्ट डिजाइन, स्टाइलिंग टिप्स और बजट फैशन आइडिया।

सावन का पहला सोमवार (sawan somwar kab hai) का 3 अगस्त को मनाया जाएगा। यह महीना केवल पूजा पाठ के साथ फैशन के लिहाज से भी खास होता है। हरियाली के इस मौसम में बाहर घूमने का मजा ही कुछ और है। लेडीज कलरफुल या वाइब्रेंट अटायर की बजाय हरे रंग के कपड़े ज्यादा पसंद करती हैं। अगर इस बार किसी कारण वश आप नई साड़ी या सूट नहीं खरीद पाई हैं तो परेशान मत हो।

सावन में पहनें स्टाइलिश शॉर्ट कुर्ती

जरूरी नहीं है कि फैशनेबल दिखने के लिए हमेशा हजारों खर्च किए जाएं। आप 250-500 रु. के बीच में ग्रीन कलर की शॉर्ट कुर्ती खरीदें, जो प्लेन प्लाजो, ट्राउजर और सही कलर जींस के साथ कमाल लगेगी। आप मिनिमल मेकअप, फुटवियर और ज्वेलरी पर फोकस करके इन्हें और भी ज्यादा सेसी बना सकती हैं। आर्टिकल में देखें ऐसी 5 Short Kurti Designs जो आपका काम आसान करेंगी।

सिंपल डिजाइन शॉर्ट कुर्ती

ऑलिव ग्रीन कलर में शॉर्ट कुर्ती कैजुअल और आउटिंग के लिए बेहतरीन है। इसमें सफेद रंग के मोटिफ्स बने हैं, साथ में राउंड कर्व्ड कट विद पॉम-पॉम स्लीव अट्रेक्टिव लगती है। गले पर स्लाइट वी कट स्क्वायर नेकलाइन कमाल लग रही है। बाजार और ऑनलाइन 200-300 रु. तक इसे खरीदा जा सकता है।

किस इस तरह स्टाइल करें ?

  • एंकल लेंथ सिगरेट पैंट, धोती, ट्यूलिप पैंट संग स्टाइल करें
  • फुटवियर कोल्हापुरी या फिर जूती पहनें
  • ज्वेलरी के तौर पर हल्के झुमके कैरे करें
  • बालों को बॉटम से कर्ल कर खुला छोड़ दें

फुल स्लीव प्रिंटेड कॉटन कुर्ती

ट्रेजिशनल प्रिंटेड पैटर्न पर आने वाली ये कुर्ती स्क्वायर नेकलाइन और लंबी बेल स्लीव पर आती है। आस्तीन और बॉटम हेम पर सफेद लेस का वर्क है, जो लुक इन्हेंस करेगी। आप इसे घूमने-फिरने के साथ ऑफिस में भी पहन सकती हैं।

किस तरह से पहनें ?

  • बॉटम वियर में व्हाइट फ्लेयर्ड स्कर्ट, शरारा या गोटा-पट्टी प्लाजो चुनें
  • फुटिवयर के लिए ब्लॉक हील्स कमाल लगेंगी
  • ज्वेलरी के लिए चांदबाली बेस्ट च्वाइस है
  • बालों में हाफ-अप हाफ डाउन हेयरडो बनाएं

ये भी पढ़ें- सावन 2026: हरी चूड़ियों के परफेक्ट पार्टनर एंटीक राजस्थानी कड़े

बांधनी शॉर्ट कुर्ती डिजाइन फोटो

बांधनी- जियोमैट्रिक प्रिंट के साथ यह कुर्ती बहुत फ्रेश और वाइब्रेंट वाइब देती है। इसमें स्क्वायर नेकलाइन है जो बारीक सुंदर सफेद लेस बॉर्डर पर आती है। वहीं, कुर्ती के पिछले हिस्से में डोरी-फीते की डिटेलिंग है जो इसे और खूबसूरत बना रही है।

कैस रीक्रिएट करें ?

  • इस कुर्ती को आप स्ट्रेट कट कॉटन पैंट या कॉटन प्लाजो संग पहनें
  • फुटवियर कंफर्टेबल रखें, सिंपल स्ट्रैपी सैंडल बेस्ट रहेंगे
  • ज्यादा हैवी ज्वेलरी की बजाय केवल स्टड इयररिंग पहनें
  • हेयरस्टाइल लो पोनीटेल या फिर ओपन स्ट्रेट हेयर रखें

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2026: राखी पर लगाएं 7 फ्लोरल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

फ्लोरल प्रिंट कॉटन शॉर्ट कुर्ती

पिस्ता ग्रेस बेस पर फ्लोरल लीफी प्रिंट वाली कुर्ती फ्रेश और फेमिनिन लुक देती है। इसमें ट्रेंडिंग चौकोर नेकलाइन दी गई है, जो कॉलबोन हाइलाइट करते हुए मॉडर्न टच जोड़ती है। इसमें, फुल स्लीव और साइड कॉटे की डिटेलिंग हैं जो हर फंक्शन के लिए प्रैक्टिकल और कंफर्टेबल विकल्प है। इसे आप प्लाजो-पैंट संग वियर करें ग्रेसफुल लगेंगी।

कैसे स्टाइल करें ?

  • व्हाइट स्ट्रेट पेंट या एंकल लेंथ ट्राउजर संग पेंयर करें
  • नेकलाइन होने से आप नेकलेस कैरी कर सकती हैं
  • कानों में इयररिंग्स बहुत छोटे पहनें
  • फुटवियर, ब्लॉक हील्स या पेस्टल शेड जूती रखें

डिजाइन शॉर्ट कुर्ती विद प्लाजो

गहरे बॉटल ग्रीन शेड में आने वाली यह कुर्ती सावन लुक में चार चांद लगा देगी। गोल्डन-येलो सनलफ्लावर प्रंट क्लासी-एलिगेंट वाइब देता है। इस कुर्ती में वर्सेटाइल राउंड नेक संग छोटा वी कट दिया गया है जो सिंपल और नीट लुक देता है। वहीं, फुल स्लीव बॉडी को रिलैक्सिंग बनाएंगी।

वियर कैसे करें ?

  • ट्रेडिशनल बॉटम की बजाय आप डार्क ग्रेश, ऐश या फिर वॉश आउट ब्लू कलर डेनिम चुनें
  • ज्वेलरी हल्की रखें, कानों में सिर्फ सिल्वर चांदबाली और मीडियम साइज झुमके पहनें
  • फुटवियर में व्हाइट स्नीकर्स, या लेदर म्यूल्स चुनें
  • मैसी बन हेयरडो कमाल लगेगा

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

फ्रेंडशिप डे पर फ्रेंडशिप बैंड क्यों बांधा जाता है? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी और अनसुने फैक्ट्स
ड्रेंडफ हटा स्कैल्प रखेगा हेल्दी ? लाल बिटर जिंजर से ऐसे घर पर बनाएं हर्बल शैंपू