
हर साल फ्रेंडशिप डे पर दोस्त एक-दूसरे की कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड बांधकर अपने रिश्ते को खास बनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस परंपरा की शुरुआत कैसे हुई और इसके पीछे क्या कहानी है? आइए जानते हैं फ्रेंडशिप बैंड से जुड़े रोचक इतिहास, सिंबॉलिक सिग्निफिकेंट और कुछ ऐसे अनसुने फैक्ट्स, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
फ्रेंडशिप डे की पॉपुलैरिटी 20वीं सदी में बढ़ी, जब दोस्ती को सम्मान देने के लिए एक खास दिन मनाने की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे ग्रीटिंग कार्ड कंपनियों और गिफ्ट कल्चर के इफैक्ट से फ्रेंडशिप बैंड का चलन बढ़ा। रंग-बिरंगे धागों और बैंड को दोस्ती का प्रतीक माना जाने लगा। समय के साथ यह परंपरा स्कूल, कॉलेज और ऑफिस तक पहुंच गई और आज यह दुनिया के कई देशों में दोस्ती जताने का आसान और प्यारा तरीका बन चुकी है।
फ्रेंडशिप बैंड केवल एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, अपनापन, सम्मान और साथ निभाने के वादे का प्रतीक माना जाता है। जब कोई दोस्त दूसरे की कलाई पर बैंड बांधता है, तो वह यह जताता है कि उनका रिश्ता समय और परिस्थितियों से ऊपर है। यही वजह है कि यह छोटी-सी रस्म लोगों के लिए इमोश्नल इमपॉर्टेंस रखती है।
इसे भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- Friendship Day Gift: बेस्टी के लिए परफेक्ट हैं ये बैंड ब्रेसलेट
फ्रेंडशिप बैंड कई रंगों और डिजाइनों में मिलते हैं। पीला रंग खुशियों और सच्ची दोस्ती का प्रतीक माना जाता है, जबकि नीला भरोसे और वफादारी को दर्शाता है। हरा रंग नई शुरुआत और पॉजिटीव साइन देता है। हालांकि इन रंगों के अर्थ किसी ऑफिशियल रूल का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन लोग इन्हें अपनी इमोशन के अनुसार चुनते हैं।
आज बाजार में मिलने वाले फ्रेंडशिप बैंड पहले साधारण धागों के रूप में बनाए जाते थे। सोशल मीडिया के दौर में अब पर्सनलाइज्ड बैंड, नाम वाले बैंड और फोटो वाले बैंड भी काफी पॉपुलर हो चुके हैं। कई लोग इन्हें यादगार के तौर पर लंबे समय तक संभालकर रखते हैं। कुछ देशों में दोस्ती के प्रतीक के रूप में ब्रेसलेट या हाथ से बुने धागे देने की परंपरा भी देखने को मिलती है।
डिजिटल दौर में भी फ्रेंडशिप बैंड की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। ऑनलाइन विशेज के साथ लोग आज भी अपने खास दोस्तों को बैंड बांधना पसंद करते हैं, क्योंकि यह एक पर्सनल और इमोशनल फील देता है। यही कारण है कि हर साल फ्रेंडशिप डे पर बाजारों में नए-नए डिजाइन के बैंड देखने को मिलते हैं और यह परंपरा नई पीढ़ी के बीच भी उतनी ही पॉपुलर बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें- Happy Friendship Day 2026: दूरी नहीं बनेगी दोस्ती की दीवार, ये 6 आइडिया जीत लेंगे बेस्ट फ्रेंड का दिल
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.