Cute Friendship Day Celebration 2026: फ्रेंडशिप डे पर दोस्त आपके साथ नहीं है तो उदास होने की जरूरत नहीं है। जानें 6 यूनिक लॉन्ग डिस्टेंस फ्रेंडिशिप डे सेलिब्रेश आइडियाज, जिनसे दूर रहकर भी दोस्तों को स्पेशल फील कराया जा सकता है।

Friendship Day Celebration: कहते हैं दोस्ती कभी दूर नहीं देखती है। अगर इस साल आपका भी जिगरी दोस्त साथ नहीं है तो फ्रेंडशिप डे 2026 पर कमी महसूस करने और Happy Friendship Day का मैसेज करने की बजाय क्यों न अपने लॉन्ग डिस्टेंड बेस्डी को सच में स्पेशल महसूस कराया जाए। इस आर्टिकल में देखें 6 ऐसे यूनिक आइडियाज जो पास न होकर भी वहीं पुरानी यादों को लौटा सकते हैं, जरूरत होगी तो बस थोड़े से अफर्ट की।

ऑनलाइन साथ देखें फिल्म

आजकल Discord, Kosmi जैसे कई अन्य तरह के प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप एक ही समय पर एक साथ वेब सीरीज देख सकते हैं। यहां आपस में चैट करने का विकल्प भी होता है, जो रियल फील देता है। आप भी इसे ट्राई करें।

ऑनलाइन गेम करेंगे काम आसान

अगर आप दोनों को गेम्स खेलना पसंद हैं तो ऑनलाइन बोर्ड गेम या मल्टीप्लेयर गेम खेलना शानदार विकल्प है। दोस्ती में हल्की-फुल्की बहस, जीत-हार और मजाक रिश्ते को मजबूत बनाती है।

ये भी पढ़ें- Friendship Day Gift: बेस्टी के लिए परफेक्ट हैं ये बैंड ब्रेसलेट

वीडियो कॉल पर बनाएं खाना

यदि ज्यादा तामझाम से बचना है तो आप एक-दूसरे को वीडियो कॉल पर लेते हुए दोस्त की फेवरेट डिश बना सकती हैं। यह आइडिया भले सिंपल हो लेकिन एहसास रेस्टोरेंड हैंगआउट वाला देता है।

ये भी पढ़ें- हरियाली तीज 2026 पर पहनें मराठी मंगलसूत्र डिजाइन

ऑनलाइन पेटिंग का चैलेंज

क्रिएटिविटी विद फन चाहिए तो आप ऑनलाइन पेटिंग चैलेंज एक्सेप्ट करें। आजकल बहुत से एप मौजूद हैं जो ऑनलाइन स्केच या पेटिंग बनाने के लिए देते हैं। चाहे ड्राइंग अच्छी बने या नहीं लेकिन हंसी-मजाक की गारंटी जरूर रहेगी।

दोस्त संग बनाएं म्यूजिक प्लेलिस्ट

यह सबसे यूनिक और आसान आइडिया है, जहां आप दोस्त संग शानदार म्यूजिक प्लेलिस्ट बना सकते हैं। इसमें ऐसे गानों को चुनें तो दोस्ती की याद दिलाते हों।

ऑलनाइन एस्केप रूम क्रिएट करें

अगर एडवेंचर पसंद करते हैं तो वर्चुअल एस्केप रूम ट्राई कर सकते हैं। यहां पर पहेलियां सुलझाते हुए टीमवर्क और हंसी-मजाक का भरपूर मजा मिलेगा।