न ज्यादा स्पेस न ज्यादा महंगा, चुनें Tuxedo Sofa की 5 लग्जरी डिजाइन

Published : Feb 04, 2026, 08:59 PM IST

Tuxedo Sofa Design: छोटे घर के लिए लग्जरी और स्पेस सेविंग Tuxedo Sofa डिजाइन देख रहे हैं? तो चलिए देखते हैं 5 बेस्ट टक्सीडो सोफा सेट की लेटेस्ट डिजाइन जो कम जगह में भी रॉयल लुक देते हैं और आपके लिविंग रूम को बनाते हैं स्टाइलिश व मॉडर्न।

PREV
16

छोटे घर में लग्ज़री लिविंग रूम बनाना अब मुश्किल नहीं रहा। Tuxedo Sofa अपनी सीधी आर्म्स, बराबर ऊँचाई वाली बैक और स्लीक स्ट्रक्चर के कारण कम जगह में भी रॉयल लुक देता है। यह सोफा न सिर्फ स्पेस सेविंग होता है, बल्कि मिनिमल डिज़ाइन के साथ पूरे कमरे को एलिगेंट टच देता है। अगर आप ऐसा सोफा चाहते हैं जो दिखने में महंगा लगे लेकिन जगह और बजट—दोनों पर भारी न पड़े, तो ये 5 Tuxedo Sofa डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट हैं।

26

सिंगल-सीटर टक्सीडो सोफा  

छोटे फ्लैट या स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए यह डिजाइन सबसे बेहतर है। सीधी लाइन वाला फ्रेम और स्क्वायर शेप इसे मॉडर्न लुक देता है। आप इसे लिविंग रूम के कोने में या बेडरूम के पास भी रख सकते हैं। न्यूट्रल रंग जैसे बेज, ग्रे या ऑफ-व्हाइट इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।

36

टू-सीटर टक्सीडो सोफा 

अगर आपके लिविंग रूम में सीमित जगह है, तो टू-सीटर टक्सीडो सोफा एक स्मार्ट चॉइस है। इसकी बराबर ऊंचाई वाली बैक और आर्म्स कमरे को ओपन और बैलेंस्ड लुक देती हैं। यह डिजाइन कपल्स या छोटे परिवारों के लिए बेहद आरामदायक है।

46

वेलवेट टक्सीडो सोफा 

वेलवेट फैब्रिक वाला टक्सीडो सोफा छोटे घर में भी फाइव-स्टार होटल जैसा फील आता है। एमराल्ड ग्रीन, नेवी ब्लू या मरून शेड्स इस डिजाइन को रिच लुक देता है। कम साइज होने के बावजूद यह पूरा फोकस पॉइंट बन जाता है।

56

L-शेप टक्सीडो सोफा 

अगर आप ज्यादा सीटिंग चाहते हैं लेकिन जगह कम है, तो L-शेप टक्सीडो सोफा बेस्ट ऑप्शन है। इसकी स्ट्रेट लाइन्स और कॉम्पैक्ट डेप्थ छोटे घरों में भी आसानी से फिट हो जाती है। यह फैमिली गैदरिंग और मेहमानों के लिए भी परफेक्ट है।

66

मेटल लेग टक्सीडो सोफा

पतले मेटल लेग्स वाला टक्सीडो सोफा कमरे को हल्का और खुला दिखाता है। यह डिजाइन छोटे लिविंग रूम के लिए खासतौर पर अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे फर्श ज्यादा विजिबल रहता है और स्पेस बड़ा लगता है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories