Published : Feb 04, 2026, 02:29 PM ISTUpdated : Feb 14, 2026, 08:00 AM IST
Kashmiri Bangles Designs: कलरफुल कांच की चूड़ियों के साथ अगर आप कश्मीरी बैंगल्स जोड़ लें, तो आपके हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। इनकी खास डिजाइन और छन-छन की मधुर आवाज आपके लुक में ट्रेडिशनल चार्म और एलिगेंस दोनों जोड़ देती है।
रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियों के साथ कश्मीरी बैंगल्स का कॉम्बिनेशन न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि हर मूवमेंट पर आने वाली छन-छन की मधुर आवाज भी मन मोह लेती है। कश्मीरी बैंगल्स में घुंघरू का इस्तेमाल किया जाता है। गोल्ड फिनिशिंग के साथ बने मेटेलिक बैंगल्स कलरफुल कांच की चूड़ियों में एक रॉयल टच जोड़ती है।
26
Kashmiri Bangles Set खासतौर पर शादी, त्योहार, नवरात्रि और पारंपरिक फंक्शंस के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं। साड़ी, लहंगा, अनारकली या सलवार-सूट हर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ये चूड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। दुल्हनों के लिए भी गोल्डन घुंघरू बैंगल्स शानदार चॉइस होती है।
36
मल्टीकलर कांच की चूड़ी विद कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स
यहां पर दो सेट कांच की चूड़ियों का दिखाया गया है। मैरुन और ब्लू कांच की चूड़ियों पर गोल्डन ग्लिटरी वर्क है। इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम कर रही है कश्मीरी बैंगल्स। साड़ी के साथ आप इस तरह की मल्टीकलर चूड़ी सेट बनवा सकती हैं। वहीं दूसरे में क्रिस्टल कांच की चूड़ियां हैं जिसमें घुंघरु वाले बैंगल्स का इस्तेमाल किया गया है। यंग गर्ल के लिए यह चूड़ी सेट परफेक्ट है।
46
क्रिस्टल चूड़ी विद कश्मीरी बैंगल्स
यह कश्मीरी स्टाइल की कांच की चूड़ियों का सेट बेहद खूबसूरत और एलिगेंट दिखता है। गुलाबी, हरे और मरून रंग की चूड़ियों पर की गई गोल्डन फिनिशिंग, बारीक स्टोन व छोटे-छोटे लटकन इन्हें रिच लुक देते हैं। हाथों में पहनते ही इनसे आती छन-छन की मधुर आवाज पूरे लुक को फेस्टिव और ट्रेडिशनल बना देती है। शादी, त्योहार या खास मौकों पर ये चूड़ियां साड़ी और सूट दोनों के साथ परफेक्ट लगती हैं।
56
सॉफ्ट गोल्डन-ग्रीन टोन चूड़ी सेट
सॉफ्ट गोल्डन-ग्रीन टोन कांच की चूड़ियां बहुत ही ग्रेसफुल लुक देती है। इसमें जब गोल्डन घुंघरु वाले मेटेलिक बैंगल्स जुड़ जाते हैं, तो फिर खूबसूरती देखते ही बनती है। इस तरह के सेट आप 300 रुपए के अंदर तैयार कर सकती हैं। किसी भी एथनिक वियर के साथ आप इसे स्टाइल करके लुक को इंहेंस कर सकती हैं।
66
प्लेन कांच की चूड़ी विद कश्मीरी घुंघरु बैंगल्स
दूसरा सेट रेड और ग्रीन कलर कॉम्बिनेशन में है, जिसे सिल्वर टोन घुंघरुओं और मोटिफ्स से सजाया गया है, यह ब्राइडल और फेस्टिव लुक के लिए खास तौर पर परफेक्ट लगता है। ये दोनों चूड़ी सेट साड़ी, लहंगा या अनारकली जैसे ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं और पूरे लुक में एक क्लासिक, एथनिक टच जोड़ते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.