एक तो 1200 गुलाबी हीरों से बनी! दुनिया की 5 Most Expensive lipstick

Published : Apr 29, 2025, 07:36 PM IST

Most expensive lipstick in the world: दुनिया की सबसे महंगी लिपस्टिक की कीमत जानकर दंग रह जाएँगे! हीरों से जड़ी, सोने में लिपटी, लाखों-करोड़ों कीमत की लिपस्टिक के बारे में जानिए।

PREV
16
दुनिया की 5 Most Expensive lipstick

हर महिला चाहती है कि उसके मेकअप किट में कुछ ऐसा हो जो न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाए, बल्कि क्लास और लग्ज़री का भी एहसास दे। लिपस्टिक ऐसा ही एक प्रोडक्ट है, जो हर महिला की स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक लिपस्टिक की कीमत करोड़ों में भी हो सकती है?

26
Couture Beauty Diamond Lipstick

Couture Beauty Diamond Lipstick – यह दुनिया की सबसे महंगी लिपस्टिक मानी जाती है। जिसकी कीमत ₹93 करोड़ ($14 मिलियन) है। इसमें 18 कैरेट सोने के केस में 1,200 गुलाबी हीरे जड़े होते हैं। यह खासतौर पर एक अमीर कस्टमर के लिए कस्टमाइज कर बनाई गई थी। इसकी कीमत ही इसे दुनिया में सबसे अलग बनाती है।

36
Guerlain KissKiss Gold and Diamond Lipstick

Guerlain KissKiss Gold and Diamond Lipstick की कीमत ₹51 लाख ($62,000) है। Guerlain का ये प्रीमियम प्रोडक्ट 110 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड से बना है, जिसमें 199 डायमंड लगे हैं। इसे ओलिवियर एचोदे मैसन ने डिजाइन किया था।

46
तीसरी सबसे महंगी कौनसी?

Bond No. 9 Lipstick Refillable with Swarovski Crystals की कीमत ₹8.5 लाख ($10,000+) है। इसमें Swarovski क्रिस्टल से जड़ा हुआ केस और Refillable लक्जरी डिजाइन है। ये न्यूयॉर्क की प्रीमियम परफ्यूम कंपनी की स्पेशल रेंज है।

56
5 लाख की लिपस्टिक

YSL Rouge Pur Couture Lipstick with Gold & Jewel Case की कीमत ₹4–5 लाख ($5,000–$6,000) है। इसमें गोल्ड प्लेटेड केस और Custom जेमस्टोन डिजाइन है। ये सिर्फ हाइ-प्रोफाइल कस्टमर्स के लिए बनाया गया है।

66
सबसे कम रेंज वाली लिपस्टिक

₹1.5–2 लाख ($1,800–$2,500) में आपको hristian Louboutin Lipstick in 18k Gold Case मिल जाएगी। इसमें 18k गोल्ड केस और नेकलेस स्टाइल डिजाइन है। 

Recommended Stories