Floor Mopping in Summer: पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, घर रहेगा ठंडा और खुशबूदार

Published : May 04, 2026, 10:30 AM IST
home cooling tips without AC

सार

Floor Cleaning Hacks: गर्मियों में फर्श को ठंडा और खुशबूदार रखने के लिए पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 नेचुरल चीजें। जानिए आसान घरेलू टिप्स, जिससे बिना केमिकल के आपका घर रहेगा फ्रेश और कूल।

Garmiyon Mein Floor Thanda Kaise Rakhe: इस समय कई राज्यों में भीषण गर्मी पर रही है। बाहर तो तापमान 40-45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और घर का तापमान भी गर्म ही रहता है। ऐसे में लोग एसी, कूलर चलाने के साथ ही कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं जिससे नेचुरली घर का टेंपरेचर कम हो। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पोछा लगाते समय पानी में आपको क्या मिलाना चाहिए, जिससे फर्श ठंडा रहे। खासकर जिन लोगों का घर ग्राउंड फ्लोर पर है या आंगन खुला है और जहां डायरेक्ट धूप आती है वहां पर फर्श गर्म हो जाता है। ऐसे में आप इन 5 तरीके को अपना कर आप फर्श को ठंडा रख सकते हैं...

गर्मी में फर्श को ठंडा रखने के टिप्स

गर्मी में दिन में एक बार नहीं कम से कम दो बार सुबह और शाम गीला पोछा लगाएं। गीला पोछा लगाने से फर्श का तापमान कम होता है और गंदगी से भी बचा जा सकता है।

और पढ़ें- Cushion Cover Reuse Idea: मैले पुराने कुशन कवर को फेंके नहीं, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

गुलाब जल और नींबू मिलाएं

पोछे के पानी में दो से तीन चम्मच गुलाब जल और एक से दो चम्मच नींबू का रस डालने से घर में फ्रेश को खुशबू आती है। बैक्टीरिया कम होते हैं और नेचुरली घर का तापमान भी कम होता है।

कपूर के टुकड़े मिलाएं

जी हां, पोछे के पानी में एक से दो कपूर के टुकड़े मिलने से ठंडक का एहसास होता है। फर्श का टेंपरेचर कम होता है। साथ ही कीटाणु और बदबू भी दूर होती है।

नमक वाले पानी का पोछा

नमक वाले पानी का पोछा लगाने से भी फर्श जल्दी ठंडा होता है। ये एक देसी उपाय है जिससे फर्श ठंडा होने के साथ-साथ घर में पॉजिटिव एनर्जी भी आती है। पुराने जमाने में लोग इसी तरह से अपने घर को ठंडा रखते थे।

पुदीना और नीम के पत्ते का पानी इस्तेमाल करें

पुदीना और नीम के कुछ पत्तों को उबाल कर इसे छान लें। इसे पोछे के पानी में मिलाएं। इससे घर में ठंडक और नेचुरल फ्रेशनेस रहती है। साथ ही मच्छर और कीड़े भी कम होते हैं, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इन चीजों का इस्तेमाल करके घर में नेचुरल खुशबू बनी रहती है। गर्मियों में ठंडा एहसास होता है और आपको केमिकल क्लीनर की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

प्रियंका चोपड़ा के फ्लोरल डीवा लुक पर आया दिल! 5 स्टेप में करें तैयार
स्मार्ट लोग नहीं फेंकते पुराने हैंगर, इन तरीकों से बढ़ाते हैं घर की शान