
Spoon Maang Tikka DIY: घरों में प्लास्टिक की गोल चम्मच का इस्तेमाल आप जरूर करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं यह छोटी सी चम्मच आपके बहुत काम आ सकती है, क्योंकि इससे आप अपनी राजस्थानी ड्रेस के ऊपर ट्रेंडिशनल सी बोर बना सकते हैं वो भी बिलकुल आसानी से। आइए हम आपको दिखाते हैं ऐसा एक वायरल वीडियो जिसमें दिखाया गया है कि प्लास्टिक स्पून से कैसे आप राजस्थानी बोर बना सकते हैं...
इंस्टाग्राम पर the_mansi_tales_ नाम से बने पेज पर प्लास्टिक की चम्मच का क्रिएटिव यूज करने का तरीका शेयर किया है। इस वीडियो में बताया गया है कि राउंड बाउल वाली छोटी सी प्लास्टिक की चम्मच से कैसे आप मांग टीका बना सकते हैं। इसके लिए प्लास्टिक की चम्मच के हैंडल को गर्म चाकू की मदद से काट लें। अब इस चम्मच के बीचों-बीच एक गोल छेद करें। जिसमें से आप एक चेन को डालकर मांग टीका का बेस तैयार करें। अब एक सॉलिड पेपर को राउंड शेप का कट करके इसे चम्मच के ऊपर चिपकाएं। अब ग्लू की मदद से इसमें रंग-बिरंगे स्टोन, मोती, कुंदन जैसी चीजें लगाकर राजस्थानी बोर का फ्रंट पार्ट क्रिएट करें। अब कटोरी के ऊपर के हिस्से में भी आप छोटे-छोटे स्टोन लगाकर इसे पूरा करें और अपना खूबसूरत सा मांग टीका तैयार कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर ये हैक तेजी से वायरल हो रहा है जिससे आप भी ट्राई कर सकते हैं।
और पढ़ें- पुरानी प्लास्टिक बॉटल को यूज करने के 7 अमेजिंग DIY Hacks
प्लास्टिक की चम्मच का इस्तेमाल आप मिनी कैंडल होल्डर के रूप में भी कर सकते हैं। इसमें थोड़ा पिघला हुआ वैक्स डालकर मोमबत्ती की बाती लगाएं। इसे सेट होने दें और अपने घर के लिए मिनी कैंडल बनाएं।
बच्चों के आर्ट एंड क्राफ्ट प्रोजेक्ट में यूज करने के लिए भी प्लास्टिक की चम्मच बहुत काम आती है। इससे आप खूबसूरत से फूल, तितलियां और पेंटिंग की डिजाइन बना सकते हैं और उसे बार-बार धोकर यूज भी कर सकते हैं।
गिफ्ट पैकिंग में भी आप इस छोटी चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको छोटी सी रिंग या फिर चेन गिफ्ट करनी है, तो दो स्पून को आपस में जोड़कर इसे रिबन के साथ सजाकर यूज करें। यह बहुत ही यूनिक लुक देगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.