शिवशंकर की कृपा पाने के लिए सावन में लगाएं ये 5 पौधे, घर में अचानक से बढ़ेगी धन-दौलत!

Published : Jul 11, 2023, 05:43 PM IST
5 plants Must plant in your garden in sawan

सार

5 plants to get Lord Shiv Shankar blessing: पौधे लगाने से पर्यावरण को बचाकर आस पास के माहौल को ताजा रखा जा सकता है। इसी के साथ आप घर में पौधे लगाकर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न भी कर सकते हैं। जानें सावन में लगाएं कौनसे पौधे।

देवो के देव महादेव कहे जाने वाले भगवान शंकर का सबसे प्रिय महीना सावन शुरू हो चुका है। ऐसे में सावन के महीने में श्रद्धालु, भगवान शंकर की आराधना कर महादेव से मनचाहा वरदान मांगने के लिए आतुर रहते हैं। वहीं सावन के महीने में यानि बारिश में कई तरह के पौधे भी आप घर की सजावट को बरकरार रखने के लिए लगा सकते हैं। पौधे लगाने के साथ आप इन्हें लोगों को बर्थडे या खास अवसर पर गिफ्ट भी कर सकते हैं। पौधे लगाने से पर्यावरण को बचाकर आस पास के माहौल को ताजा रखा जा सकता है। इसी के साथ आप घर में पौधे लगाकर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न भी कर सकते हैं। हम आपको शिव शंकर के पसंदीदा 5 पौधे बता रहे हैं। जिनको अगर आप घर में लगाते हैं तो धन-दौलत में बरकत और शुभ फल मिलेंगे।

5 Plants in Sawan: सावन में घर में लगाएं ये 5 पौधे

बेल पत्र

आप अगर घर में बेल का पौधा लगाते हैं, तो भगवान शिव के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। बेल पत्र, भगवान शिव का पसंदीदा है। ऐसा कहा जाता है कि यह पौधा लगाने से आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होगी। बेलपत्र का पौधा घर में होने से बुरे कर्मों का प्रभाव खत्म हो जाता है।

धतूरा

भगवान शंकर का धतूरे के पेड़ में वास होता है। धतूरे का पौधा लगाने से नकारात्मक शक्तियां घर में नहीं आती हैं। यह भी कहा जाता हैं, धतूरे की जड़ को घर में रखने से सांप घर के अंदर नहीं आते हैं। इसके फूल भगवान शिव को प्रिय होते हैं। घर में इस यह पौधा लगाता शुभ और धन में वृद्धि का संकेत होता है।

शमी

शमी का पौधा लगाने से घर शुभ शक्तियों को आकर्षित करता है और जीवन में क्लेश, संघर्ष कम होने लगते हैं। इससे धन की कमी दूर होती है। माना जाता है कि शमी के पत्र भगवान भोलेनाथ को चणाने से घर में सुख-सौभाग्य आती हैं। साथ ही शास्त्रों में शमी को तुलसी के समान माना गया है।

केला

केले के पेड़ की पूजा ज्यादातर घरों में की जाती है। यह धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है। ऐसे में घर में या घर के आसपास केले का पेड़ आप जरूर लगाएं। केले के पेड़ में रोजाना जल डालने से वैवाहिक जीवन खुशियों भरा होता हैं।

चंपा

घर में चंपा का पौधा लगाने से भाग्योदय होता है। इसके फूल शिवजी को काफी प्रिय भी माने जाते हैं। चंपा का पौधा सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। चंपा का पौधा लगाने से गृह कलेश से मुक्ति मिलती हैं।

और पढ़ें-  नियॉन कोट से ओवरसाइज गाउन तक, Malaika Arora की 5 Expensive Dress क्या खरीदना चाहेंगी आप?

Beauty Tips DIY: Aishwarya Rai Bachchan की खूबसूरती का राज हैं ये 3 Cucumber Face Pack

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Shehnaaz Gill Looks: शादी के बाद खास ओकेजन पर ट्राई करें शहनाज गिल से 5 इंडियन अटायर
Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर