Rangoli For Saraswati Puja: ज्ञान संग कला का संगम, 5 बसंत पंचमी रंगोली डिजाइन

Published : Jan 22, 2026, 04:07 PM IST

Basant Panchami Rangoli: सरस्वती पूजा के लिए देखें 5 आसान रंगोली डिजाइन, जिन्हें आप घर की चौखट से लेकर स्कूल-कॉलेज के लिए भी चुन सकते हैं। ये रंगोली केवल सजावट नहीं बल्कि कला के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

PREV
16
सरस्वती पूजा रंगोली डिजाइन

बसंत पंचमी का त्योहार मंदिरों से लेकर स्कूलों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में किसी भी पर्व में रंगोली बनाने का खास महत्व है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी सरस्वती पूजा रंगोली (Bansant Panchami Rangoli for School) जिन्हें बनाना काफी आसान है।

26
दरवाजे पर बनाएं रंगों की वीणा

मां सरस्वती की तस्वीर में वीणा जरूर होता है। जो संगीत यंत्र होने के साथ उनका लोकप्रिय भी है। आप भी रंग-बिरेंगे कलर्स के साथ मोर और वीणा का चित्र बनाएं। इसे बनाने में थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन दिखने में कमाल लगेगा। इसके साथ ही आप अलग-अलग रंगों से मोर पंख गमला भी बना सकते हैं। 

36
कमल वीणा रंगोली

मां सरस्वती के लिए आफ कमल-सूरज और वीणा पर बनी ये रंगोली बहुत शानदार लग रही है। आप भी अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल कर इसे बना सकती हैं। ये घर के साथ स्कूल और कॉलेज के मेन दरवाजे पर प्यारी लगेगी। 

46
बसंत पंचमी रंगोली डिजाइन सिंपल

मां सरस्वती ज्ञान के साथ संगीत और कला की देवी भी हैं। पहली तस्वीर में गुलाबी रंग से बड़ा सा कमल का फूल बनाया गया है। साथ में वीणा और किताबों दर्शाते हुए स्वास्तिक चिन्ह बने हैं। जो विद्या और धर्म को दर्शाती है। 

ये भी पढ़ें- Men Watches: टाइम संग रॉयिलिटी भी, अमेजन सेल में 3000 में बेस्ट डील्स

यह रंगोली माता सरस्वती के वाहन हंस को समर्पित है। हसं को विवेक और नीर-क्षीर विवेक माना जाता है, जो सही गलत की पहचान कर सके। ये रंगोली केवल सजावट नहीं बल्कि कला और विद्या के प्रति सम्मान प्रकट करने का जरिया भी है।

56
3डी रंगोली डिजाइन

ये रंगोली काफी यूनिक और लोकप्रिय है। जहां खुद मां सरस्वती को वीणा बजाते हुए दिखाया गया है। अगर आपको रंगों का इस्तेमाल करना पसंद हैं तो इसे घर की दहलीज पर जरूर बनाएं। इसमें सूरज, पेड़-पौधे, नदी पर्वत प्राकृतिक तत्व जोड़ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- बसंत में घर को बनाएं वाइब्रेंट, लगाएं 5 रंग बिरंगी पत्तियों वाले इंडोर प्लांट्स

66
मंडला आर्ट रंगोली

ज्ञान की देवी मां सरस्वती के प्रतीकों हसं, वीणा और मंडला आर्ट की बारीकियों का बहुत संगम पेश किया गया है। इसे बनाने के लिए नीले रंग से हंस की आकृति सबसे पहले बनाएं। फिर तिरछी लाइन खींचते हुए वीणा तैयार करें, और इसमें रंग भर दें। आखिर में छोटी-छोटी चूड़ियों की मदद से मंडला आर्ट डिजाइन बनाई जा सकती है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories