Republic Day Nail Art: बेटी कार्यक्रम में ले रही हिस्सा, तो बनाएं उसके नाखूनों पर ये 5 नेल आर्ट

Published : Jan 22, 2026, 03:59 PM IST

Republic Day Nail Art: गणतंत्र दिवस पर स्कूल और कॉलेजों में रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। अगर आपकी लाडली स्कूल में परफॉर्म कर रही है, तो ड्रेस के साथ-साथ नाखून पर भी देशभक्ति के रंग दिखा सकती हैं। 

PREV
15

नाखून पर बिटिया के खूबसूरत आर्ट बना सकती हैं, जिसमें देशभक्ति की झलक नजर आएं। यहां पर हम 5 नेल आर्ट दिखाएंगे, जिसे आप वाटर कलर या फिर नेल पॉलिश से बना सकती हैं। बजट हो तो फिर प्रोफेशन आर्टिस्ट से भी नाखूनों की सजावट कर सकती हैं।

25

मिक्स तिरंगा-फ्लावर नेल आर्ट

गणतंत्र दिवस देशभक्ति जताने का दिन है। ड्रेस, मेकअप सभी चीजों से आप अपनी देशभक्ति प्रकट कर सकती है। स्कूल या कॉलेज में गणतंत्र दिवस के दिन ड्रेस के साथ-साथ अपने मेकअप पर भी फोकस करें। नेल आर्ट उसी में से एक है। आप इस तस्वीर में दिए गए मिक्स तिरंगा-फ्लावर नेल आर्ट बना सकती हैं। किसी उंगली पर आप ग्रीन, किसी पर ऑरेंज और किसी पर व्हाइट पेंट लगाएं। फिर उसके ऊपर अशोक चक्र, मोर, कमल बना सकती हैं।इसके अलावा आप पेंट से रिपब्लिक डे भी लिख सकती हैं।

35

तिरंगा नेल आर्ट विद मॉर्डन ट्विस्ट

ग्लॉसी पेंट में इन दिनों नेल आर्ट ट्रेंड में है। आप कुछ इस तरह के नेल आर्ट प्रोफेशनल आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं। ग्रीन-ऑरेंज के साथ व्हाइट पेंट से नेल कवर करें। ऊसके ऊपर अशोक चक्र बनाएं। किसी पर आप तिरंगा बना सकती हैं।

45

सिंपल एंड सोवर तिरंगा नेल आर्ट

अगर आप पूरे नेल को कलर नहीं करना चाहती हैं, तो फिर ट्रांसपेरेंट नेल कलर के बाद ऊपर से साइड से तिरंगा कलर की लाइन कुछ इस तरह से निकालें। यह भी देखने में बहुत ही प्यारा लगता है।

55

तिरंगा नेल आर्ट

यह तिरंगे रंगों वाली नेल आर्ट देशभक्ति का खूबसूरत एहसास कराती है। ऑरेंज, व्हाइट और ग्रीन कलर का कॉम्बिनेशन नाखूनों पर बेहद क्लीन और आकर्षक दिख रहा है। रिपब्लिक डे या इंडिपेंडेंस डे जैसे खास मौकों पर यह नेल आर्ट सिंपल होते हुए भी स्टाइलिश लुक देती है।

इसे भी पढ़ें: न्यूड मेकअप लगाने के 5 हैक्स, पार्लर का बचाएं 1K का खर्चा

थिन हेयर में भी दिखेगा वॉल्यूम, बनाएं जेनिफर विंगेट से 7 हेयरस्टाइल

Read more Photos on

Recommended Stories