Natural Fragrance: तेज खुशबू वाले परफ्यूम कई बार सिरदर्द और स्किन इरिटेशन का कारण बन सकते हैं, खासतौर पर मोंगरा परफ्यूम। ऐसे में अगर आप नेचुरल, लाइट और लंबे समय तक टिकने वाले फ्रेंगनेंस चाहती हैं, तो कुछ नेचुरल ऑप्शन मौजूद है।
मोंगरा परफ्यूम के बिना भी आप नेचुरल, सॉफ्ट और लंबे समय तक टिकने वाली खुशबू पा सकती हैं। ये नेचुरल ऑप्शन न सिर्फ आपकी त्वचा के लिए अच्छे हैं, बल्कि सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। यहां बता रहे हैं आपको 5 ऑप्शन जिसे आप घर पर भी बना सकते हैं।
26
गुलाब जल (Rose Water)
गुलाब जल एक सॉफ्ट और फ्रेश खुशबू देता है। इसे आप बॉडी मिस्ट की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। यह स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ मूड भी फ्रेश करता है।
36
चंदन ऑयल
चंदन की खुशबू बहुत ही सॉफ्ट होती है। यह सुकून का एहसास कराती है। ऑरिजनल चंदन तेल की कुछ बूंदे कलाई या कान के पीछे लगाने से लंबे समय तक हल्की सुगंध बनी रहती है।
46
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
लैवेंडर की खुशबू स्ट्रेस कम करने में मददगार होती है। इसे नारियल या बादाम तेल में मिलाकर परफ्यूम की तरह लगाया जा सकता है।
56
केवड़ा जल और गुलाब जल
केवड़ा की खुशबू पारंपरिक और बेहद अट्रैक्टिव होती है। यह खास मौकों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल फ्रेगरेंस ऑप्शन है।गुलाब जल और केवड़ा जल को मिक्स करके स्प्रे बोतल में भरें और नहाने के बाद तन पर लगाएं।
66
इलायची और दालचीनी का मिक्स
इलायची और दालचीनी को पानी में उबालकर ठंडा कर लें। इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर नेचुरल बॉडी फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.