Toothbrushes Reuse Idea: बेकार नहीं हैं पुराने टूथब्रश, 5 काम की चीजें में करें यूज हर दिन आएंगी काम

Published : Apr 03, 2026, 08:45 AM IST

Best Reuse Ideas for Toothbrush: पुराने टूथब्रश को फेंकने की बजाय इन 5 आसान तरीकों से दोबारा इस्तेमाल करें। ज्वेलरी क्लीनिंग से लेकर किचन, कीबोर्ड और  मेकअप तक, जानें कैसे एक छोटा सा ब्रश रोजमर्रा के कामों को आसान बना सकता है।

PREV
16

पुराने टूथब्रश को अक्सर हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन ये छोटे-छोटे ब्रश घर के कई कामों में बेहद काम आ सकते हैं। उनकी पतली और मजबूत ब्रिसल्स उन जगहों तक आसानी से पहुंचती हैं, जहां सफाई करना मुश्किल होता है। अगर आप भी रोजमर्रा के कामों को आसान बनाना चाहते हैं और साथ ही वेस्ट कम करना चाहते हैं, तो पुराने टूथब्रश का सही इस्तेमाल जरुर जानें। आइए जानते हैं 5 ऐसे स्मार्ट तरीके, जिनसे आप पुराने टूथब्रश को दोबारा उपयोग में ला सकते हैं।

26

ज्वेलरी की सफाई के लिए परफेक्ट टूल

पुराने टूथब्रश से आप अपनी ज्वेलरी को आसानी से साफ कर सकते हैं। खासकर चेन, अंगूठी और झुमके के छोटे-छोटे हिस्सों में जमी गंदगी को निकालने में यह बहुत असरदार होता है। हल्के साबुन या बेकिंग सोडा के साथ इस्तेमाल करने पर ज्वेलरी नई जैसी चमकने लगती है।

36

कीबोर्ड और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की सफाई

लैपटॉप, कीबोर्ड या रिमोट के बीच में जमा धूल साफ करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में टूथब्रश की मदद से आप आसानी से इन छोटी जगहों तक पहुंच सकते हैं और बिना नुकसान पहुंचाए सफाई कर सकते हैं। यह एक सस्ता और आसान क्लीनिंग हैक है।

46

जूतों की सफाई में मददगार

जूते के किनारों, सोल और सिलाई वाले हिस्सों में जमी मिट्टी साफ करने के लिए टूथब्रश बेहद काम का होता है। थोड़ा डिटर्जेंट लगाकर ब्रश करने से जूते साफ और फ्रेश दिखने लगते हैं। खासकर सफेद जूतों के लिए यह तरीका बहुत कारगर है।

इसे भी पढ़ें- Bathroom Mug Reuse Idea: बेकार नहीं, शानदार! टूटे बाथरूम मग को दोबारा इस्तेमाल करने के 5 स्मार्ट आइडियाज

56

किचन टाइल्स और गैस स्टोव की डीप क्लीनिंग

किचन में टाइल्स के जॉइंट्स और गैस स्टोव के कोनों में गंदगी जमा हो जाती है। पुराने टूथब्रश से इन जगहों की डीप क्लीनिंग करना आसान हो जाता है। इससे आपकी किचन ज्यादा साफ और हाइजीनिक बनी रहती है।

66

हेयर स्टाइलिंग और बेबी हेयर सेट करने में उपयोगी

अगर आपके छोटे-छोटे बेबी हेयर बार-बार बाहर आ जाते हैं, तो टूथब्रश को हल्के हेयर स्प्रे के साथ इस्तेमाल करके आप उन्हें आसानी से सेट कर सकते हैं। यह एक आसान और प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिंग ट्रिक है।

इसे भी पढ़ें- पुरानी कंघी बेकार नहीं, इन 5 कामों के लिए करें दोबारा इस्तेमाल

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories