Living Room Decor Ideas: सिर्फ 2K में सजाएं सिंपल लिविंग एरिया, कम खर्च में पाएं होटल रिसेप्शन जैसा क्लासी लुक

Published : Apr 02, 2026, 09:15 PM IST

Living Room Makeover Under 2K: सिर्फ ₹2000 में अपने लिविंग एरिया को दें होटल रिसेप्शन जैसा क्लासी लुक। जानें आसान और बजट-फ्रेंडली डेकोर आइडियाज जैसे सॉफ्ट लाइटिंग, कुशन, वॉल डेकोर और इंडोर प्लांट्स से घर को बनाएं स्टाइलिश और एलीगेंट।

PREV
16

लिविंग एरिया सिंपल है और आप कम बजट में उसे क्लासी और अट्रैक्टीव बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ ₹2000 में भी आप इसे होटल रिसेप्शन जैसा स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। सही कलर कॉम्बिनेशन, छोटे-छोटे डेकोर एलिमेंट्स और स्मार्ट अरेंजमेंट से आपका स्पेस लग्जरी फील देने लगेगा। यहां बताए गए आसान और बजट-फ्रेंडली आइडियाज आपके घर को बिना ज्यादा खर्च के एलीगेंट बना देंगे।

26

सॉफ्ट लाइटिंग से बनाएं प्रीमियम एम्बिएंस 

होटल रिसेप्शन का सबसे बड़ा आकर्षण उसकी लाइटिंग होती है। आप भी ₹300-500 में फेयरी लाइट्स या वॉर्म LED लैंप खरीदकर कमरे का माहौल बदल सकते हैं। सॉफ्ट और वॉर्म लाइटिंग स्पेस को कोज़ी और क्लासी बनाती है।

इसे भी पढ़ें- Rajasthani Sofa Cover: सोफा के लिए चुनें 5 ट्रेंडी राजस्थानी कवर, सिंपल लिविंग रूम दिखेगा मॉडर्न+एस्थेटिक

36

कुशन और थ्रो से दें इंस्टेंट मेकओवर 

सोफे पर नए कुशन कवर और एक सिंपल थ्रो डालने से पूरा लुक बदल जाता है। ₹400-600 में आपको ट्रेंडी कुशन कवर आसानी से मिल जाएंगे। गोल्डन, बेज या पेस्टल शेड्स होटल जैसा एलिगेंस देते हैं।

इसे भी पढ़ें- Modern Rooftop Decor Ideas: लोग पूछेंगे “किसने डिजाइन किया?”, छत पर करें ये 5 शानदार बदलाव

46

मिनिमल वॉल डेकोर से जोड़ें स्टाइल 

दीवारों को खाली छोड़ने के बजाय ₹300-400 में फ्रेम, DIY आर्ट या मिरर डेकोर लगाएं। छोटे-छोटे फ्रेम्स का सेट या एक बड़ा मिरर स्पेस को बड़ा और रिच दिखाता है।

56

इंडोर प्लांट्स से लाएं फ्रेश वाइब 

₹200-300 में छोटे इंडोर प्लांट्स या आर्टिफिशियल ग्रीनरी लाकर टेबल या कोने में रखें। यह होटल जैसा फ्रेश और नेचुरल लुक देता है और कमरे में पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ाता है।

66

सेंटर टेबल स्टाइलिंग से बढ़ाएं क्लास 

सेंटर टेबल पर एक ट्रे, कुछ मोमबत्तियां या छोटी डेकोरेटिव आइटम्स रखें। ₹200-300 में ये चीजें आसानी से मिल जाती हैं। सही तरीके से सजाई गई टेबल पूरे लिविंग एरिया को लग्जरी टच देती है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories