पतले बालों की छुट्टी! 5 आसान नेचुरल ट्रिक्स से पाएं घने और बाउंसी बाल

Published : Jun 09, 2026, 07:31 AM IST
hair care tips

सार

Hair Thickening Tips: स्कैल्प मसाज बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए कैसे फायदेमंद हो सकती है? बालों को घना बनाने के लिए विशेषज्ञ रोजाना कितनी बार ब्रश करने की सलाह देते हैं? कौन-सी डेली की आदतें बालों को कमजोर और पतला बना सकती हैं? 

आज के दौर में बालों का झड़ना, टूटना या पतला होना आम समस्या बन चुकी है। बढ़ते स्ट्रेस, खराब लाइफस्टाइल,हार्मोनल बदलाव और पोषण की कमी बालों की सेहत पर असर डाल सकते हैं। हालांकि, कुछ आसान आदतों को अपनाकर बालों को मजबूत और घना बनाए रखने में मदद मिल सकती है। यहां पर हम 5 आदतों के बारे में बताएंगे जिसे करने से आपके बाल घने और चमकदार होंगे।

स्कैल्प मसाज से बढ़ाएं जड़ों की ताकत

त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से सिर की मालिश करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचते हैं, जो बालों की ग्रोथ को सपोर्ट कर सकते हैं। साथ ही मसाज तनाव कम करने में भी मददगार होती है।

रोजाना करें ब्रशिंग

विशेषज्ञ रोज करीब 100 बार बालों में ब्रश करने की सलाह देते हैं। इससे स्कैल्प का प्राकृतिक तेल पूरे बालों में फैलता है, जिससे बालों को नमी और पोषण मिलता है। हालांकि, ब्रशिंग हमेशा हल्के हाथों से करनी चाहिए ताकि बाल टूटें नहीं।

बार-बार शैंपू करने से बचें

कई लोग रोजाना बाल धोते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा शैंपू करने से बालों के प्राकृतिक तेल कम हो सकते हैं। इससे बाल रूखे और कमजोर होने लगते हैं। इसलिए अपने बालों की जरूरत के अनुसार ही हेयर वॉश करें।

हीट स्टाइलिंग टूल्स का कम करें इस्तेमाल

हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन और केमिकल ट्रीटमेंट का ज्यादा उपयोग बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। लगातार गर्मी और केमिकल्स के संपर्क में आने से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसलिए इनका सीमित उपयोग करना बेहतर माना जाता है।

विटामिन और मिनरल्स से भरपूर डाइट लें

स्वस्थ और घने बालों के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है। आयरन, जिंक, बायोटिन, प्रोटीन और विटामिन डी जैसे पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, नट्स और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करें।

छोड़ें महंगे हेयर केरोटिन का खर्चा, बालों को हेल्दी शाइनी बनाने के 4 सिंपल टिप्स

सिर्फ शैंपू-कंडीशनर पर न रहें निर्भर

विशेषज्ञों का मानना है कि केवल शैंपू और कंडीशनर बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए पर्याप्त नहीं होते। स्वस्थ बालों के लिए सही खानपान, अच्छी नींद, तनाव नियंत्रण और नियमित हेयर केयर रूटीन भी उतना ही जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: Makeup Fixer Under 500Rs: मेकअप फिक्सर ऑप्शन 500Rs में, सस्ते में देंगे महंगा रिजल्ट

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Baby Girl Footwear: बेबी गर्ल के लिए सैंडल डिजाइन, अंडर-500 में खरीदें फैंसी फुटवियर
Bathroom Door Ideas: बाथरूम के लिए कौन सा दरवाजा है सबसे बेस्ट? लकड़ी, आयरन या एल्यूमिनियम में जानें सही ऑप्शन