Makeup Setting Spray Price Under 500Rs: क्या आपका बजट कम है और अंडर-500रु में मेकअप फिक्सर खरीदना चाहती हैं? आखिर वो बेस्ट मेकअप फिक्सर ऑप्शन कौनसे हैं जो कम बजट में प्रीमियम सेटिंग देंगे? उन मेकअप फिक्सर ऑप्शन कौनसे हैं जो आपके मेकअप को घंटों तक फ्रेश और लॉन्ग-लास्टिंग बनाए रख सकते हैं?

मेकअप करने के बाद सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि वह लंबे समय तक फ्रेश और स्मज-फ्री बना रहे। गर्मी, पसीना, ह्यूमिडिटी और लंबे समय तक बाहर रहने की वजह से मेकअप जल्दी खराब हो सकता है। ऐसे में मेकअप फिक्सर या सेटिंग स्प्रे आपके मेकअप को लॉक करने का काम करता है। अच्छी बात यह है कि अब बेहतरीन मेकअप फिक्सर खरीदने के लिए हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। बाजार में 500 रुपये के अंदर कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं जो कम कीमत में प्रीमियम रिजल्ट देने का दावा करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्विस ब्यूटी मेकअप फिक्सर (Swiss Beauty Makeup Fixer)

लगभग ₹249–₹349 की कीमत में Swiss Beauty का मेकअप फिक्सर बजट सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑप्शन्स में से एक है। यह मेकअप को लंबे समय तक सेट रखने में मदद करता है और चेहरे को फ्रेश लुक देता है। इसकी फाइन मिस्ट मेकअप पर आसानी से फैल जाती है, जिससे केकी लुक नहीं आता।

और पढ़ें - पुरानी+टाइट जींस बनाएं ब्रांड न्यू, 7 DIY Ideas करें ट्राय

इनसाइट कॉस्मेटिक्स मेकअप फिक्सर स्प्रे (Insight Cosmetics Makeup Fixer Spray)

अगर आपका बजट बहुत कम है तो Insight Makeup Fixer अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह हल्का फॉर्मूला मेकअप को स्मज होने से बचाने में मदद करता है और चेहरे पर चिपचिपापन महसूस नहीं होने देता। कॉलेज और डेली यूज के लिए यह काफी लोकप्रिय है। इसे आप लगभग ₹180–₹250 कीमत में खरीद सकती हैं।

ब्लू हेवन लॉन्ग लास्टिंग मेकअप फिक्सर (Blue Heaven Long Lasting Makeup Fixer)

अगर आपका बजट ₹275–₹399 है तो Blue Heaven का यह फिक्सर लंबे समय तक मेकअप को लॉक रखने में मदद करता है। इसकी फाइन स्प्रे टेक्नोलॉजी मेकअप को नैचुरल फिनिश देती है। गर्मियों और ह्यूमिड मौसम में भी यह अच्छा परफॉर्म कर सकता है।

कलरएसेंस मेकअप फिक्सर मिस्ट (Coloressence Makeup Fixer Mist)

यह फिक्सर मेकअप सेट करने के साथ-साथ स्किन को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है। इसे आप सिर्फ ₹325–₹450 की कीमत में ले सकते हैं। ये ड्राई और नॉर्मल स्किन वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसका फिनिश हल्का ड्यूई और फ्रेश लुक देता है।

और पढ़ें - Western Mehndi Design: भारी-भरकम नहीं लगाएं वेस्टर्न मेहंदी, ट्राय करें ये फैंसी 7 डिजाइन

मार्स सील द डील मेकअप फिक्सर (Mars Seal The Deal Makeup Fixer)

Mars का यह फिक्सर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में रहा है। लगभग ₹249–₹349 कीमत में यह चेहरे को सॉफ्ट ग्लो और नैचुरल फिनिश देता है। अगर आपको मेकअप के बाद स्किन पर हेल्दी शाइन पसंद है तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

एनवाय बी मेकअप फिक्सर (NY Bae Makeup Fixer)

NY Bae का मेकअप फिक्सर पॉकेट-फ्रेंडली कीमत में आता है। इसे आप लगभग ₹229–₹349 में खरीद सकती हैं। यह मेकअप को लंबे समय तक टिकाने में मदद करता है और स्किन को रिफ्रेश महसूस कराता है। शुरुआती यूजर्स के लिए यह बढ़िया चॉइस है।

ऐले-18 मेकअप फिक्सर स्प्रे (Elle18 Makeup Fixer Spray)

लगभग ₹199–₹299 की कीमत में आप Elle18 का फिक्सर चुन सकती हैं। ये कम बजट में अच्छा ऑप्शन माना जाता है। यह हल्के मेकअप को पूरे दिन फ्रेश रखने में मदद करता है। स्टूडेंट्स और डेली यूजर्स के बीच यह काफी पॉपुलर है।