Easy DIY ideas transform old denim jeans into new: पुरानी और टाइट जींस को फेंकने के बजाय क्या आप भी कुछ आसान DIY Ideas की मदद से इसे नया और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं? जानें कौनसे वो हैक हैं जिसमें थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिविटी आपकी पुरानी जींस को फिर से वॉर्डरोब का पसंदीदा हिस्सा बना सकती है?

अलमारी में रखी पुरानी टाइट जींस अक्सर ऐसी कंडीशन में पहुंच जाती है कि उसे पहनना मुश्किल लगता है, लेकिन उसे फेंकने का मन भी नहीं करता। कई बार वजन बढ़ने, फैशन बदलने या लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण जींस पहले जैसी कम्फर्टेबल नहीं रहती। अच्छी बात यह है कि थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान DIY ट्रिक्स की मदद से आप अपनी पुरानी टाइट जींस को बिल्कुल नया और ट्रेंडी लुक दे सकती हैं। इससे न केवल आपकी जींस दोबारा यूज में आ जाएगी, बल्कि नए कपड़ों पर खर्च होने वाले पैसे भी बचेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जींस के साइड में फैब्रिक पैनल जोड़ें

अगर आपकी जींस कमर, हिप्स या जांघों से टाइट हो गई है तो उसके साइड सीम पर फैब्रिक पैनल जोड़ना एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसके लिए किसी पुराने स्ट्रेचेबल कपड़े या डेनिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। साइड में 1-2 इंच चौड़ा फैब्रिक लगाने से जींस का साइज बढ़ जाता है और वह पहले से ज्यादा कंफर्टेबल बन जाती है। साथ ही यह डिजाइन जींस को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक भी देता है।

और पढ़ें - Aroma Lamp & Diffuser: 500Rs अरोमा डिफ्यूजर, ऑफिस टेबल के लिए 7 शोपीज लैंप डिजाइन

नीचे की तरफ स्लिट कट बनाएं

इन दिनों एंकल स्लिट जींस काफी ट्रेंड में हैं। अगर आपकी जींस पैरों के निचले हिस्से से बहुत टाइट लगती है तो एंकल के पास दोनों तरफ छोटा स्लिट कट बना सकती हैं। इससे जींस पहनने में आसानी होगी और उसका लुक भी पूरी तरह बदल जाएगा। यह सिंपल DIY आइडिया जींस को फैशनेबल बनाने का आसान तरीका है।

डेनिम पर पैचवर्क DIY करें

पुरानी जींस पर रंग-बिरंगे पैच लगाकर उसे नया रूप दिया जा सकता है। फ्लोरल, कार्टून, ज्योमेट्रिक या एम्ब्रॉयडरी पैच जींस को यूनिक और ट्रेंडी बनाते हैं। घुटनों, पॉकेट्स या जांघों के आसपास पैचवर्क करने से जींस का पुराना लुक छिप जाता है और वह बिल्कुल नई दिखने लगती है।

रिप्ड जींस स्टाइल अपनाएं

अगर आपकी जींस कहीं से घिस गई है या पुरानी लगती है तो उसे रिप्ड जींस में बदल सकती हैं। घुटनों या जांघों के हिस्से में हल्के कट और फ्रेडिंग करके आप उसे स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। यह DIY आइडिया खासतौर पर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है और पुरानी जींस को नया जीवन दे देता है।

और पढ़ें- Western Mehndi Design: भारी-भरकम नहीं लगाएं वेस्टर्न मेहंदी, ट्राय करें ये फैंसी 7 डिजाइन

कमर में इलास्टिक लगाएं

बहुत ज्यादा टाइट कमर वाली जींस को कंफर्टेबल बनाने के लिए पीछे की ओर इलास्टिक लगाया जा सकता है। यह तरीका खासकर उन महिलाओं के लिए यूजफुल है जिनका वजन थोड़ा बढ़ गया हो। इलास्टिक लगने के बाद जींस पहले की तुलना में ज्यादा फ्लेक्सिबल और कम्फर्टेबल महसूस होती है।

फैब्रिक पेंट से नया डिजाइन बनाएं

अगर आपकी जींस का रंग फीका पड़ गया है तो फैब्रिक पेंट का इस्तेमाल करके उस पर नए डिजाइन बना सकती हैं। छोटे-छोटे फ्लोरल पैटर्न, एब्सट्रैक्ट आर्ट या मोटिवेशनल कोट्स बनाकर जींस को पर्सनलाइज किया जा सकता है। यह DIY ट्रिक जींस को एकदम यूनिक और अट्रैक्टिव बना देती है।

पुरानी जींस को क्रॉप्ड जींस में बदलें

अगर जींस की लंबाई ज्यादा है या नीचे का हिस्सा खराब हो गया है तो उसे क्रॉप्ड जींस में बदल सकती हैं। टखनों से थोड़ा ऊपर तक काटकर और किनारों को फ्रेड लुक देकर आप उसे ट्रेंडी क्रॉप्ड स्टाइल में बदल सकती हैं। यह डिजाइन समर सीजन में काफी पसंद किया जाता है और कैजुअल आउटफिट्स के साथ शानदार लगता है।