लाइफस्टाइल डेस्क: अब तक हमने आपको बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के वेडिंग लुक्स तो दिखाए हैं, लेकिन आज हम आपको दिखाते हैं इन सेलिब्रिटीज की मां के लुक्स, जो अपने बेटे या बेटी की शादी में गजब की खूबसूरत लगी और सारी महफिल लूट ली...
सबसे पहले बात करते हैं रणबीर कपूर की मां और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर की। जिन्होंने अपने बेटे की शादी में बेहद ही खूबसूरत गुलाबी और पीले रंग का लहंगा कैरी किया था। उसके साथ बहुत हैवी नेकलेस पहनकर अपने लुक को पूरा किया था। साथ ही बालों में जूड़ा बनाया था।
27
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी की हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी में बेहद ही खूबसूरत साउथ इंडियन साड़ी कैरी की थी।
37
नीता अंबानी का हर लुक कमाल होता है। हाल ही में वह अपने बेटे अनंत अंबानी की सगाई में ऑफ व्हाइट और रेड कलर की खूबसूरत सीधे पल्ले की साड़ी पहनी नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस कैरी किया था।
47
सिर्फ नीता अंबानी ही नहीं अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री और अंबानी परिवार की छोटी बहू टीना अंबानी भी अपने बेटे अनमोल अंबानी की शादी में बहुत खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने पिंक कलर का लहंगा कैरी किया था और अपने बालों को खुला रखा था।
57
पद्मिनी कोल्हापुरी अपने जमाने की बेहद ही मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने अपने बेटे प्रियांक शर्मा की शादी में खूब लाइमलाइट बटोरी थी और बेहद ही खूबसूरत ब्लू कलर की शिमर वाली साड़ी कैरी की थी।
67
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपनी बेटी की शादी में बेहद ही खूबसूरत लाल की साड़ी कैरी की थी। जिसके ऊपर फ्लोरल प्रिंट ग्रीन कलर का ब्लाउज पहना था। साथ ही ग्रीनस्टोन वाला बड़ा सा पेंडेंट सेट कैरी किया था।
77
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर बेहद खूबसूरत हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी में ऑफ व्हाइट कलर का बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहना था और उसके साथ ग्रीन एमराल्ड वाली हैवी माला कैरी की थी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.