बढ़ती उम्र में होना है जवान, तो इस जादुई तेल का करें इस्तेमाल, चेहरे पर दिखने लगेगी जवां निखार

Published : Feb 02, 2023, 03:23 PM IST

Skin Care Tips:बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां होने लगती है। चेहरे का स्किन लटकने लगता है। कुछ महिलाएं के तो असमय झुर्रियां आने लगते हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसा जादुई तेल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से चेहरे फिर से जवां हो उठता है।

PREV
16

हर महिला की चाहत होती है कि उसका चेहरा हमेशा चमकता दमकता रहे। चेहरे पर बढ़ती उम्र में भी झुर्रियां और दाग धब्बे ना दिखाई दें। कई महिलाएं तो 30 उम्र में ही चेहरे की निखार खोने लगती हैं। स्किन समस्या से निजात पाने के लिए वो पार्लर में महंगे ट्रीटमेंट कराती हैं। लेकिन पैसे खर्च करने के बाद भी स्किन की रौनक ना के बराबर लौटती है। लेकिन नारियल तेल वो हथियार है जिसके जरिए अपने स्किन को हमेशा जवां रख सकती हैं।
 

26

नारियल का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। यह झुर्रियों और महीन रेखाओं को चेहरे पर आने से रोकता है। चेहरे में नारियल तेल चमक बनाए रखती है। नारियल तेल में कुछ चीजों को मिलाकर लगाने से इसका दोगुना फायदा आप ले सकती है।

36

नारियल तेल में मिलाएं एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइड विनेगर एक चम्मच लें और उसमें कुछ बूंद नारियल तेल का मिलाएं। फिर इसे रात में चेहरे पर लगाकर हल्की मालिश करें, फिर सूखने दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। इसके लगाने से चेहरे पर कसावट आती है और पीएच बैलेंस होता है।

46

नारियल तेल में मिलाएं हल्दी

नारियल तेल और हल्दी को मिलाकर लगाने से चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती है और निखार बनी रहती है। इसमें पाए जाने वाले  एंटीऑक्‍सीडेंट क्षतिग्रस्‍त स्किन को हील करता है। एक चम्मच नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट छोड़ दें। फिर धो लें। 
 

56

शहद के साथ मिलाए नारियल तेल

एक बड़ा चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच शहद मिलाएं। अच्छी तरह मिलाने के बाद इसे फेस और गले पर लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। सप्ताह में दो से तीन दिन ऐसा करने से चेहरे पर झुर्रियां गायब होने लगेगी। चेहरे पर निखार दिखने लगेगा।

66

अरंडी के तेल के साथ 

चार-पांच बूंद नारियल तेल में 2 से 3 बूंद अरंडी का तेल मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। रात भर इसे ऐसे ही रहने दें। सुबह उठकर धो लें। इससे चेहरा कोमल बनेगा और ग्लो दिखाई देने लगेगा।

और पढ़ें:

इंस्टाग्राम पर ढूंढा हमशक्ल, फिर 50 बार चाकू से गोदा, फिल्मी स्टोरी को फेल कर देगी वारदात की ये कहानी

छोटे से तिल में छुपे हैं सेहत के हजारों लाभ, पुरुषों के लिए रामबाण से कम नहीं इसका तेल

 

Recommended Stories